Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   water cricess in solan

Solan News: शहर में पेयजल किल्लत होगी दूर, तीन वार्डों में लगेंगे बोरवेल

Wed, 04 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
निगम के बाहरी क्षेत्रों में लगाए जाएंगे बोरवेल, शहर को होगी पानी की सप्लाई
विज्ञापन

14 लाख रुपये होंगे खर्च, एक माह में काम होगा पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए शहर से सटे कई क्षेत्रों और वार्डों में बोरवेल लगाए जाएंगे। जलसंकट की स्थिति में बोरवेल से पानी लिफ्ट किया जाएगा। इससे एक साथ कई कनेक्शनों को पानी की आपूर्ति दी जाएगी। इसके लिए जल शक्ति विभाग ने जगहों का चयन कर लिया है। पांच जगहें चिह्नित की गई हैं, लेकिन वर्तमान में तीन जगहों पर ही बोरवेल लगाने की योजना है। इसके लिए 14 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
बोरवेल के लिए शहर से सटे शमलेच, डुंगा मोड़ में जगहों का चयन किया है। इसके अलावा वार्ड 16 में भी जगह चिह्नित की है। बोरवेल लगाने के लिए नगर निगम ने बजट जारी किया है। वहीं इनके निर्माण का कार्य जल शक्ति विभाग की ओर से करवाया जाएगा। बोरवेल लगाने का काम जल्द शुरू होगा। प्रत्येक बोरवेल के लिए 4.50 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। बोरवेल लगाने के लिए एक माह की अवधि निर्धारित की है। इसके अलावा वार्ड सात में भी बोरवेल लगाने की योजना है। हालांकि इसके लिए जगह का चयन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

वार्डों में पेयजल किल्लत बनी हुई है। मौजूदा समय में पांचवें से छठे दिन पानी की आपूर्ति हो रही है। लोगों को पानी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। बोरवेल लगने के बाद आपातकाल की स्थिति में यहां से लोगों को पानी की आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
जल शक्ति विभाग ने बोरवेल के लिए जगहों का चयन किया है। अभी ऐसे क्षेत्रों का चयन किया है जहां पानी उपलब्ध है अभी अन्य जगहों का भी चयन किया जाएगा। निगम की ओर से बोरवेल लगाने के लिए बजट जारी किया गया है।
-ऐन सिंह, एसडीओ, जल शक्ति विभाग

कोट
बोरवेल लगाने का काम वार्ड 16 से शुरू होगा। इससे पेयजल किल्लत से निजात मिलेगी। बोरवेल लगाने का जिम्मा जल शक्ति विभाग को सौंपा गया है।
-गौरव राजपूत, उपमहापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed