{"_id":"6aedc8c8bf5c16897d02f134","slug":"special-bus-service-solan-news-c-176-1-sln1013-183950-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन से ऑन डिमांड भेजी जाएंगी चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए बसें, बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन से ऑन डिमांड भेजी जाएंगी चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए बसें, बुकिंग शुरू
विज्ञापन
शहर के नए बस अड्डे से मिलेंगी लोगों को बस सेवाएं, सवारियां भरने के बाद चलेंगी
डिपो ने ऑन डिमांड के लिए रखी हैं 10 बसें, दिवाली पर सुविधा देने की पूरी तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम सोलन डिपो की ओर से दिवाली को लेकर अब ऑन डिमांड पर बसों को सवारियां लेकर चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए भेजा जा रहा है। लोगों ने एचआरटीसी की बसों के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। शहर के नए बस अड्डे से निगम की ओर से यह बसें चलाई जा रही हैं। इसमें बुकिंग के बाद निगम की ओर से वर्कशॉप से बसों को नए बस अड्डे पर भेजा जा रहा है। इसके बाद बसें सवारियां उठाका रवाना हो रही हैं। वीरवार को जहां डिपो की ओर से 9 बसों को चंडीगढ़ और दिल्ली के रूट पर भेजा गया। वहीं शुक्रवार को सवारियों की कमी के कारण केवल 4 ही बसें चंडीगढ़ के लिए भेजी गईं। अब भी लोगों की ओर से बसों की एडवांस बुकिंग की जा रही है। डिपो की ओर से यह बसें लोकल रूटों के स्थान पर चलाई जा रही हैं। वहीं लोकल रूटों पर सुबह और शाम के समय ही बसें चल रही हैं। जिले के अन्य बस डिपो से भी बसें बाहरी राज्यों या अन्य जिलों के लिए ऑन डिमांड भेजी जा रही हैं।
कोट
निगम की ओर से लोगों की सुविधा के लिए ऑन डिमांड बसों को चंडीगढ़ और दिल्ली के रूटों के लिए भेजा जा रहा है। वहीं शिमला से आने वाली बसों में भी सवारियों को दिल्ली और चंडीगढ़ भेजा जा रहा है। करीब 10 बसों को डिपो में ऑन कॉल के लिए रखा गया है। वहीं डिमांड पर लोगों को सुविधा दी जाएगी।
- तरसेम सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी सोलन, डिपो