{"_id":"578390374f1c1b107a13d70a","slug":"ward-no-three-is-become","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य क्षेत्र के साथ लगते शहर के वार्ड तीन में नशेड़ियों का अड्डा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य क्षेत्र के साथ लगते शहर के वार्ड तीन में नशेड़ियों का अड्डा
ब्यूरो, सोलन
Updated Mon, 11 Jul 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
शहर में सैन्य क्षेत्र के साथ लगते वार्ड नंबर तीन के एरिया में महिला सुरक्षा को लेकर स्थानीय महिलाओं ने सेना के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सैन्य क्षेत्र के साथ लगते वार्ड नंबर तीन के एरिया में महिला सुरक्षा को लेकर स्थानीय महिलाओं ने सेना के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। महिलाओं का कहना है कि वार्ड के साथ लगते रेलवे लाइन के आसपास नशेड़ियों की संख्या बढ़ रही है। यहां झाड़ियां भी काफी बढ़ चुकी हैं। इसकी आड़ में नशेड़ी छुपकर नशा करते हैं। कई अनैतिक गतिविधियां भी यहां हो रही हैं।
विज्ञापन
सौंपे ज्ञापन में वार्ड की महिलाओं ने कहा है कि वार्ड का यह क्षेत्र सेना से संबंधित है। वहीं इसी रास्ते नशेड़ियों की काफी अधिक चहलकदमी और अनैतिक गतिविधियों के कारण लड़कियों तथा महिलाओं का गुजरना भी मुश्किल हो चला है। महिलाओं ने सैन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए सैन्य गश्त की मांग उठाई है। वहीं यहां के बाशिंदों का कहना है कि बारिश से सैन्य क्षेत्र के चर्च और एमटी पार्क में पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण बारिश का जमा पानी लोगों के खेतों और घरों में घुसता है। इससे उन्हें नुकसान होता है।
विज्ञापन
सहयोग की उठाई मांग : पार्षद
वार्ड पार्षद पार्वती तनवर का कहना है कि शहर के वार्ड तीन की महिलाओं ने वार्ड के साथ लगते सेना के क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सेना के कमांडेंट से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। वार्ड 3 का अधिकांश क्षेत्र सेना के साथ लगता है। इस कारण यहां किसी भी कार्य को करवाने से पहले सेना की अनुमति लेना जरूरी होता है। इसलिए सोमवार को वार्ड की महिलाओं ने वार्ड की समस्याओं को लेकर सेना के अधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही सेना के अधिकारियों ने वार्ड के विकास और समस्याओं से जुड़े सभी विषयों पर लोगों का साथ देने की बात कही।
विज्ञापन
यह रखे गए सुझाव
मौके पर मौजूद पार्षद और स्थानीय महिलाओं में गुरुकुल स्कूल की प्रधानाचार्या गुरप्रीत माथुर, सुनीता देवी, रीता देवी, नीता, करुणा देवी, विद्या देवी और संतोष ने कहा कि सैन्य संबंधित एकांत क्षेत्र तथा रेलवे लाइन के इर्द गिर्द सैन्य गश्त लगाने की मांग उठाई। साथ ही बारिश से चर्च और एमटी पार्क के नीचे लगती कालोनियों में पानी इकट्ठा होने की समस्या पर भी चर्चा की। इससे निपटने के लिए पानी की समुचित निकासी के लिए पाइप बिछाकर गटर बनाए जाने का कार्य जो सेना द्वारा रोक दिया है उसे दुबारा शुरू करने की अपील की।