{"_id":"6962a0c1f15804b45c089b85","slug":"volunteers-of-nauni-university-raised-awareness-about-cleanliness-in-the-panchayats-through-voluntary-work-solan-news-c-176-1-ssml1041-161088-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नौणी विवि के स्वयंसेवकों ने श्रमदान से पंचायतों में जगाई स्वच्छता की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नौणी विवि के स्वयंसेवकों ने श्रमदान से पंचायतों में जगाई स्वच्छता की अलख
विज्ञापन
एनएसएस शिविर के दौरान पत्थरों को हटाने का कार्य करते हुए स्वयं सेवी। स्रोत: संस्थान
गांव की गलियों में नशा उन्मूलन जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के 196 स्वयंसेवकों के लिए आयोजित सात-दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के दो विशेष शिविरों का शनिवार को भव्य समापन हो गया। इन शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल सामुदायिक सेवा का पाठ पढ़ा, बल्कि ग्रामीण विकास में अपनी भागीदारी भी सुनिश्चित की।वानिकी महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने नौणी पंचायत में डेरा डाला, जबकि औद्यानिकी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शमरोड पंचायत में अपनी गतिविधियों को अंजाम दिया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान, ट्रेकिंग, प्रकृति भ्रमण और श्रमदान जैसी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। इसके अलावा, गांव की गलियों में नशा उन्मूलन जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति निगम के प्रबंध निदेशक अजय कुमार यादव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास और सामाजिक परिवर्तन में युवाओं की भूमिका रीढ़ की हड्डी के समान है। उन्होंने विद्यार्थियों की लगन और सेवा भावना की सराहना की। डीन छात्र कल्याण डॉ. एचपी सांख्यान के मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों में डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. चंद्रेश गुलेरिया, डॉ. प्रतिमा वैद्य, डॉ. नितिन शर्मा (वानिकी) और डॉ. मीनू गुप्ता, डॉ. नीलम कुमारी व अतुल धीमान (औद्यानिकी) ने समन्वय की भूमिका निभाई। डॉ. सांख्यान ने स्थानीय ग्रामीणों का आभार जताया।