Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   voltage problem to be solved

Solan News: कोठी गांव में नहीं रहेगी वोल्टेज की समस्या

Wed, 25 Feb 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सनयाड़ी मोड़ गांव में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विधायक ने दिए समाधान करने के निर्देश
विज्ञापन

नालसू नाला से जावल संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 16.50 लाख रुपये दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत सनयाड़ी मोड़ के गांव पनसोड़ा में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने की। उन्होंने कोठी गांव में वोल्टेज की समस्या का निदान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत कर आत्मनिर्भर हिमाचल के सपने को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास में ही प्रदेश की आर्थिक मजबूती निहित है।

विधायक ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश को बहुमूल्य खनन निधि प्राप्त हो रही है और 2021 के बाद खनन निधि से अर्की विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए समुचित धनराशि प्राप्त होनी शुरू हुई है। वर्ष 2021 के उपरांत पहले वर्ष में ही इस निधि से अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए 24 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। गत तीन वर्षों में ग्राम पंचायत सनयाड़ी मोड़ में विभिन्न विकास कार्यों पर करीब 75 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। नालसू नाला से जावल संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 16.50 लाख रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने लिली फार्म से पनसोडा होते हुए चाम्बा गांव तक मार्ग निर्माण के लिए 27 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इस मार्ग के लिए पूर्व में 19 लाख रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने चाम्बा गांव के संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, पनसोडा, चाम्बा व कुणकुणू गांव में मोक्षधाम के लिए एक-एक लाख रुपये, गांव छामला चलेरनी में पेयजल टैंक के लिए 6.80 लाख रुपये धनराशि प्रदान करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed