{"_id":"5fa943998ebc3e9b7638b9ca","slug":"virbhadra-singh-tours-arki-constituency-innaugurartes-3-panchayat-bhavans-solan-news-sml350997996","type":"story","status":"publish","title_hn":"कशलोग, प्लानिया और धुंधन में पंचायत भवनों का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कशलोग, प्लानिया और धुंधन में पंचायत भवनों का लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्की(सोलन)। अर्की के विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि अगर नीयत साफ हो तो विकास में कोई बाधा नहीं हो सकती। एक दिन तूफानी दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा कि विपक्ष के लोग यह न सोचें कि वह विधानसभा में नहीं आ रहे हैं। अस्वस्थ होने के चलते वह लोगों के बीच नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक सफर में हमेशा बिना भेदभाव के राजनीति कर कार्य को प्राथमिकता दी है।
वीरभद्र सिंह सोमवार को कशलोग, प्लानिया और धुंधन के पंचायत भवनों का लोकार्पण किया। साथ ही लोगों की समस्याओं को सुना। वीरभद्र सिंह ने कहा कि अब वह अर्की के विकास के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में जयनगर और दाड़लाघाट के लिए दिए दो कॉलेजों की सभी औपचारिकतां पूरी होने के बावजूद वर्तमान सरकार ने उनका भवन निर्माण शुरू नहीं किया है। सरकार को चाहिए शीघ्र ये कार्य शुरू करे।
इस अवसर पर कशलोग, धुंधन, प्लानिया पंचायत को 21-21 हजार रुपये ऐच्छिक निधि से दिए और महिला मंडल कशलोग को 11 हजार रुपये दिए।
इस मौके पर राजेंद्र ठाकुर प्रदेश सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रूपसिंह ठाकुर, अशोक ठाकुर जिला महासचिव, वेद ठाकुर प्रधान कशलोग व इंचार्ज जिला कांग्रेस कमेटी, रमण ठाकुर, भीम सिंह ठाकुर, राकेश ठाकुर, संजय ठाकुर अनिल गुप्ता, तिलक राज शर्मा, ललित मोहन, किशोरी लाल, सीमा शर्मा, सुनीता गर्ग, शैलेंद्र समेत अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।