फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Villagers voluntarily donated 7 bighas of private land for road construction

Solan News: ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए स्वेच्छा से दान की 7 बीघा निजी भूमि

Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Villagers voluntarily donated 7 bighas of private land for road construction
टठोल गांव के ग्रामीणों ने पेश की मिसाल, सड़क निर्माण के लिए स्वेच्छा से दान की 7 बीघा निजी भूमि
संपर्क मार्ग नहीं होने के बुजुर्गों और मरीजों को हो रही है परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली(सोलन)। कसौली विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाबल झमरोट के तहत आने वाले टठोली गांव के ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास के लिए अनुकरणीय पहल की है। गांव को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ने के उद्देश्य से ग्रामीणों ने आपसी सहमति से करीब सात बीघा निजी भूमि लोक निर्माण विभाग के नाम दान कर दी है। ग्रामीणों की इस पहल से अब गांव को सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में संपर्क मार्ग नहीं होने के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को मुख्य सड़क तक पहुंचने में काफी परेशानी होती थी। सड़क बनने के बाद ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिलने के साथ-साथ गांव में विकास कार्यों को भी गति मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत पट्टा बरौरी के वार्ड नंबर छह की सदस्य रीना ठाकुर ने कहा कि सड़क किसी भी गांव की जीवनरेखा होती है। टठोली के ग्रामीण वर्षों से सड़क सुविधा के अभाव में परेशानियों का सामना कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी कीमती भूमि दान कर विकास की राह आसान की है। उन्होंने सभी भूमि दानदाताओं और ग्रामीणों का आभार जताया तथा उम्मीद जताई कि विभाग और प्रशासन के सहयोग से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


------
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में शामिल होगी सड़क
लोक निर्माण विभाग सुबाथू उपमंडल के एसडीओ ई. साहिल ने बताया कि ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से करीब सात बीघा निजी भूमि की रजिस्ट्री लोक निर्माण विभाग के नाम करवा दी है। उन्होंने ग्रामीणों के इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सभी ग्रामीण इस पुनीत कार्य के लिए बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि टठोली गांव को जोड़ने वाली सड़क को प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत शामिल किया जाएगा। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने अन्य क्षेत्रों के ग्रामीणों से भी आह्वान किया कि यदि वे अपने गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ना चाहते हैं तो सरकार द्वारा निर्धारित भूमि हस्तांतरण और सहमति संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस अवसर पर निर्मला देवी, सीता देवी, बेली राम, राम स्वरूप, राजेश कुमार, कृष्ण लाल, राम चंद सहित कई ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों की इस सामूहिक पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed