{"_id":"6ac502a03dc47d481e06533e","slug":"under-the-mla-aapke-dwar-programme-peoples-problems-were-heard-in-bughar-kanaita-solan-news-c-176-1-ssml1040-180975-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुघार कनैता में सुनीं जन समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुघार कनैता में सुनीं जन समस्याएं
विज्ञापन
दून विधानसभा क्षेत्र की बुधार कनैता पंचायत में आयोजित विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान विधा
संवाद न्यू जएजेंसी
बद्दी (सोलन)। दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि लोगों के घर-द्वार के समीप उनकी समस्याओं का समाधान करना और गांवों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। वह दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुघार कनैता में ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जन समस्याएं सुनने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
राम कुमार चौधरी ने कहा कि ग्राम पंचायत बुघार कनैता में अब तक करीब 80 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य करवाए जा चुके हैं, जबकि करीब 35 लाख रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। बुघार-बनिया देवी मार्ग पर 5.50 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया गया है। उन्होंने लोगों की मांग पर कुनिहार से गोयला होते हुए चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू करने की घोषणा भी की।
विधायक ने ग्राम बुघार घाट में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 3 लाख रुपये, सामुदायिक भवन बुघार कनैता के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये और राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामपुर में इंटरलॉक टाइलें लगाने के लिए 1 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा ढाडू से खरयाड़ संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 1 लाख रुपये, ग्राम बाग बमोत में स्नानागार निर्माण के लिए 75 हजार रुपये, जाबली छरयुड़ से क्यार तक संपर्क मार्ग के लिए 1.50 लाख रुपये, हरिजन बस्ती बुघार सेरी में पुली निर्माण के लिए 75 हजार रुपये तथा सामुदायिक भवन रामपुर के अतिरिक्त निर्माण के लिए 1 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
इस अवसर पर कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बुघार कनैता के प्रधान रमेश चंद, ग्राम पंचायत घड़सी की प्रधान वीना शर्मा, बुघार कनैता के उपप्रधान हेमदत्त शर्मा, ग्राम पंचायत मंडेसर के उपप्रधान संजीव कुमार, ग्राम पंचायत चंडी के पूर्व प्रधान बलवंत सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत दाड़वा के पूर्व प्रधान रमेश ठाकुर, बुघार कनैता के पूर्व प्रधान भूषण शर्मा व हेमा देवी, घड़सी के पूर्व प्रधान इंद्र सेन, बीडीसी सदस्य चंडी दिनेश कुमार, सुनीता देवी, महेंद्र कंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।