{"_id":"6ac501ccac8a25b996022998","slug":"ensure-availability-of-food-items-in-view-of-festivals-solan-news-c-176-1-sln1006-180958-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें : उपायुक्त
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति और जिला स्तरीय सत
सार्वजनिक वितरण व सतर्कता समितियों की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यू जएजेंसी
सोलन। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिले में आवश्यक खाद्य वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच करने और मिलावट पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।
उपायुक्त मंगलवार को जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति और जिला स्तरीय सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि त्योहारों से पहले मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच की जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण के लिए कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने को भी कहा।
उन्होंने अधिकारियों को त्योहारों के दौरान उचित मूल्य की दुकानों पर राशन की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में 354 उचित मूल्य की दुकानें हैं। इनमें 211 सहकारी सभाओं, 133 व्यक्तिगत, चार महिला मंडलों और छह ग्राम पंचायतों द्वारा संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई से सितंबर 2026 तक उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को करीब 5,818 क्विंटल चीनी, 33,358 क्विंटल चावल, 52,067 क्विंटल गेहूं का आटा, 610 क्विंटल दालें, 1,494 क्विंटल नमक और 6,01,261 लीटर खाद्य तेल वितरित किया गया।
विज्ञापन
बैठक में बताया गया कि इस अवधि के दौरान जिले में उचित मूल्य की दुकानों के 1,711 निरीक्षण किए गए और खाद्य पदार्थों के 53 नमूने एकत्र किए गए। उपायुक्त ने निरीक्षण प्रक्रिया को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि जिला सोलन में 20 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं और इनके साथ कुल 2,05,892 एलपीजी उपभोक्ता पंजीकृत हैं। उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को समय-समय पर रूट चार्ट अधिसूचित करने तथा संबंधित अधिकारियों को गैस सिलेंडरों के भार की जांच करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने मिड-डे मील के लिए उपलब्ध करवाए जाने वाले राशन का भी समय-समय पर निरीक्षण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल सके। बैठक में जिले के विभिन्न स्थानों पर नई उचित मूल्य की दुकानें खोलने के लिए प्राप्त आवेदनों पर भी चर्चा की गई।
जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले श्रवण कुमार हिमालयन ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष शीला कुमारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदम देव शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, जिला विकास अधिकारी रमेश शर्मा, स्वास्थ्य विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।