फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Talks begin with the company for an oxygen plant at the regional hospital.

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के लिए कंपनी से बात शुरू

Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
कंपनी की ओर से भेजे जाएंगे ऑक्सीजन प्लांट चलाने के लिए कर्मचारी
विज्ञापन

प्लांट बंद होने के कारण ऑक्सीजन सिलिंडर के सहारे रह हरे वार्डों में मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बंद पड़े पीएसए प्लांट को शुरू करने के लिए अब संबंधित कंपनी से बातचीत शुरू हो गई है। इससे प्लांट को शुरू करने के लिए अस्पताल में जल्द ही कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही मरीजों को ऑक्सीजन प्लांट का लाभ भी मिल सकेेगा। वहीं ऑक्सीजन प्लांट के बंद होने के कारण मरीजों को अभी के समय ऑक्सीजन सिलिंडर के सहारे वार्डों में रहना पड़ रहा है।

करीब दो माह पहले कर्मचारियों को नौकरी छोड़ देने के कारण प्लांट पूरी तरह से बंद हो गया। ऐसे में प्रशासन के पास प्लांट को चलाने के लिए दूसरे कर्मचारी भी नहीं है। वहीं प्रशासन की ओर से सरकार को इस समस्या के बारे में बताया गया। इसके बाद अब प्लांट को दोबारा से शुरू करने के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से तैयारियां चल रही है। अभी अस्पताल प्रशासन को हर सप्ताह बद्दी से ऑक्सीजन सिलिंडर मंगवाने पड़ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन पर खर्च भी बढ़ रहा है। साथ ही मरीजों के साथ आए तीमारदारों को भी सिलिंडर वार्डों तक लेकर जाने में काफी परेशानी होती है। वहीं सिलिंडर खत्म होने पर मरीजों को दूसरे सिलिंडर तक कई बार बिना ऑक्सीजन के ही कई मिनट तक रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करने के लिए संबंधित कंपनी से बात कर कर्मचारियों को जल्द तैनात करने की बात की जा रही है। कर्मचारियों की तैनाती के बाद मरीजों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed