{"_id":"69e52cd87b6a943560010095","slug":"vikramaditya-singh-inspected-the-road-that-had-sunk-in-kathed-and-said-he-would-talk-to-nhai-solan-news-c-176-1-ssml1040-167624-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विक्रमादित्य सिंह ने लिया कथेड़ में धंसी सड़क का जायजा, बोले- एनएचएआई से करेंगे बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विक्रमादित्य सिंह ने लिया कथेड़ में धंसी सड़क का जायजा, बोले- एनएचएआई से करेंगे बात
विज्ञापन
एसडीएम से कथेड़-बाईपास की टूटी हुई सड़क की जानकारी लेते लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह। स
लोक निर्माण विभाग मंत्री ने लोगों को दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। परवाणू-शिमला फोरलेन पर सोलन के कथेड़ बाईपास के पास कॉलोनी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क धंसने के मामले को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गंभीरता से लिया है। शनिवार को सोलन में एक निजी कार्यक्रम में जाते समय उन्होंने मौके पर रुककर स्थिति का मुआयना किया और प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस समस्या के समाधान के लिए वह जल्द ही एनएचएआई के उच्चाधिकारियों से बातचीत करेंगे। दरअसल, कथेड़ बाईपास पर फोरलेन का डंगा धंसने के कारण उसके ऊपरी हिस्से की सड़क पूरी तरह टूट गई है। इस वजह से कॉलोनी में रहने वाले लोगों के वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। स्थानीय पार्षद सरदार सिंह के आग्रह पर रुके मंत्री ने एसडीएम सोलन डॉ. पूनम बंसल से घटना की पूरी रिपोर्ट ली। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सड़क धंसने से स्थानीय लोग परेशान हैं और एनएचएआई की चूक की वजह से यह स्थिति पैदा हुई है। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क को सुचारू करने के लिए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
सोलन-सुबाथू मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क या अन्य फंड से सुधारेंगे हालत
सोलन-सुबाथू मार्ग की दयनीय स्थिति पर पूछे गए सवाल पर लोक निर्माण मंत्री ने स्वीकार किया कि वह खुद भी इस मार्ग पर सफर कर चुके हैं और इसकी हालत वास्तव में खस्ता है। उन्होंने कहा कि इस सड़क को या तो प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में डाला जाएगा या अन्य किसी फंड का प्रावधान कर जल्द सुधारा जाएगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि धर्मपुर-सुबाथू मार्ग की हालत भी खराब थी, जिसे अब पीएमजेएसवाई के तहत ठीक किया जा रहा है और काम अंतिम चरण में है।
कोट
कथेड़ में सड़क एनएचएआई का डंगा बैठने से धंसी है। इस मामले में एनएचएआई के अधिकारियों से बात की जाएगी ताकि मरम्मत कार्य जल्द शुरू हो। प्रदेश की सड़कों की गुणवत्ता और कनेक्टिविटी हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
-विक्रमादित्य सिंह, लोक निर्माण विभाग मंत्री