{"_id":"629109e8433ab86f6b6cbafb","slug":"video-of-students-goes-viral-crying-after-transfer-of-teacher-in-kasauli-school-solan-news-sml4102079140","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक का तबादला होने पर फूट-फूट कर रोया छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक का तबादला होने पर फूट-फूट कर रोया छात्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कई शिक्षक बच्चों के दिलों में बसते हैं। इनका तबादला होने पर विद्यार्थी भी भावुक हो जाते हैं। कसौली के हाई स्कूल सनावर में भी ऐसा ही एक मामला वीरवार को सामने आया। शिक्षक का तबादला होने पर एक विद्यार्थी फूट-फूटकर रोने लगा। यहां तक कि शिक्षक के साथ जाने की जिद पर अड़ गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में छात्र शिक्षक के साथ जाने के लिए रो रहा है।
सनावर स्कूल में चार वर्षों से तैनात हिंदी के शिक्षक देवदत्त शर्मा का तबादला दूसरे स्कूल में हो गया। तबादले के बारे में बच्चों को पता चला तो वे काफी मायूस हो गए।एक छात्र तो शिक्षक को देखकर रोने लग गया। शिक्षक ने कारण पूछा लेकिन छात्र रोता ही रहा।
कक्षा में बैठे अन्य छात्रों ने बताया कि वह आपका तबादला होने से दुखी है। कह रहा है कि मैं भी सर के साथ जाऊंगा। शिक्षक ने अगले साल वापस आने की बात कही जिसे सुनकर छात्र जोर-जोर से रोने लग गया। शिक्षक ने उसे गले लगाकर बड़ी मुश्किल से मनाया।
विज्ञापन
शिक्षक देवदत्त शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बच्चों के प्रति अपना प्यार प्रकट किया। साथ ही बच्चों के प्रेम को कभी नहीं भुला पाने की बात कही।