{"_id":"6ac23567eca8b0de6d05090b","slug":"vegetables-in-solan-solan-news-c-176-1-sln1016-180745-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हरी-भरी सब्जियों से किसान जनता मंडी गुलजार, दाम स्थिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हरी-भरी सब्जियों से किसान जनता मंडी गुलजार, दाम स्थिर
विज्ञापन
आलू और प्याज की ग्राहकों ने की थोक खरीदारी, मंडी में सामान्य आवक से राहत
कुल्लू से पहुंची अनार की खेप, फलों की भी जमकर हुई बिक्री
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के पुराना बस अड्डा में रविवार को आयोजित किसान जनता मंडी हरी-भरी सब्जियों से गुलजार रही। तड़के से ही मंडी में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। मंडी में सब्जियों की आवक सामान्य रहने के कारण इस सप्ताह भी दाम पिछले हफ्ते की तरह स्थिर बने रहे, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली।
मंडी पहुंचे ग्राहकों ने आलू और प्याज जैसी लंबे समय तक चलने वाली सब्जियों की थोक में खरीदारी की। विक्रेताओं के अनुसार, मंडी में आवक बेहतर होने से कीमतों में उछाल नहीं आया है। मंडी में आलू 30, प्याज 60, बंदगोभी 30, फ्रासबीन 50, करेला, भिंडी, अरबी, बैंगन, शिमला मिर्च, टमाटर, खीरा, फूलगोभी 40, घीया 30 से 40, पालक व मैथी 40 रुपये गच्छी बिकी। सब्जी विक्रेता मनोहर लाल शर्मा और संजय ने बताया कि इस सप्ताह भी सब्जियों के दाम पिछले हफ्ते की तरह ही स्थिर हैं। आवक सामान्य रहने के कारण दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है और सुबह से ही खरीदारों की आवाजाही जारी है।
किसान जनता मंडी में इस बार किसानों ने ताजे फल भी बिक्री के लिए आए। मंडी में सेब 80, अनार 180, पपीता 60, अमरूद 100 प्रति किलो और केला 60 प्रति दर्जन के हिसाब से बिका। फल विक्रेता परम देव ने बताया कि विशेष तौर पर कुल्लू से अनार की खेप मंगवाई गई, जिसे ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं।