फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Varsha Shalika tiles broken at Dharampur bus stop

Solan News: धर्मपुर बस स्टॉप पर बनी वर्षा शालिका के फर्श पर लगी टाइलें टूटी

Sat, 28 Jan 2023 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Varsha Shalika tiles broken at Dharampur bus stop
धर्मपुर बस स्टाप पर वर्षा शालिका में फर्श की खस्ताहालत। संवाद - फोटो : SOLAN
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला फोरलेन पर धर्मपुर में बनी वर्षा शालिका की हालत खस्ता हो चुकी है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से धर्मपुर बस स्टॉप पर वर्षा शालिका बनाई गई है। मगर वर्षा शालिका में डाले गए फर्श खस्ताहाल हो गए हैं। मात्र एक साल पहले बनाई गई इस वर्षा शालिका में टाइलें पूरी तरह से टूट गई है। इससे अब वर्षा शालिका के भीतर कई जगह गड्ढे पड़ चुके हैं। इसके अलावा बाहर की फर्श भी पूरी तरह से टूट चुकी है। यहां तक कि अब बाहर से टूटे हुए फर्श में लोगों के गिरने का डर भी बना रहता है। इस वर्षा शालिका में रोजाना सैकड़ों लोग बसों के इंतजार के लिए खड़े होते हैं।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि यहां पर घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया था। कंपनी और ठेकेदार की मिलीभगत से इसमें सीमेंट की मात्रा कम डाली गई थी। जिस वजह से यह टाइलें एक साल के भीतर ही टूट गई। वहीं दूसरी ओर वाहन चालक भी इन टाइलों पर वाहन चढ़ा देते थे। इससे भी टाइलें जल्दी टूट गई। स्थानीय लोगों ने इस वर्षा शालिका में दोबारा से टाइलें लगवाने की मांग एनएचएआई से की है।
विज्ञापन

उधर, धर्मपुर पंचायत के उप प्रधान अजय गरचा ने कहा कि ग्रील कंपनी को हम पंचायत स्तर पर पत्र लिखकर वर्षा शालिका के फर्श का निर्माण करने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई करने के लिए कहेंगे। वर्षा शालिका में बैठे लोग भी फर्श की हालत को देखकर ग्रील कंपनी पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रील कंपनी ने अगर जल्द वर्षा शालिका के फर्श को ठीक नहीं करवाया तो एनएचएआई के परियोजना निदेशक से इसकी शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed