फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Various departments deliberated on the blueprint for development works.

Solan News: विकास कार्यों की रूपरेखा पर विभिन्न विभागों ने किया मंथन

Fri, 11 Sep 2026 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 11 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Various departments deliberated on the blueprint for development works.
दाड़लाघाट को आदर्श गांव बनाने के लिए आयोजित बैठक में मौजूद पंचायत प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों
दाड़लाघाट को आदर्श गांव बनाने की तैयारी की गई शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत दाड़ला गांव को आदर्श गांव बनाने की दिशा में वीरवार को ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव के समग्र विकास को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसमें शिक्षा, पेयजल, सड़क, बिजली, कृषि, बागवानी, स्वास्थ्य और रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस दौरान दाड़लाघाट गांव को सुंदर, स्वच्छ और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए आवश्यक विकास कार्यों पर चर्चा की गई। विभिन्न विभागों से संबंधित आवश्यक कार्यों और सुविधाओं को चिह्नित कर उनकी प्राथमिकता के आधार पर योजना तैयार की गई। पंचायत स्तर पर सभी विभागों के सहयोग से गांव के विकास को गति देने के लिए कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान श्याम सिंह चौधरी और उपप्रधान हेमराज गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत दाड़लाघाट को सुंदर, स्वच्छ और बेहतर सुविधाओं से युक्त आदर्श गांव बनाने के लिए सभी आवश्यक विकास कार्यों की योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि पंचायत की ओर से गांव के विकास के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करवाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ग्राम विकास योजना तैयार होने के बाद इसे स्वीकृति के लिए उपायुक्त सोलन के माध्यम से भेजा जाएगा। योजना के तहत गांव में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य करवाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed