{"_id":"628a6f98bc976b25c46d49d7","slug":"utomatic-pssing-of-vehicles-to-start-soon-in-baddi-solan-news-sml4096528150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में होगी वाहनों की ऑटोमेटिक पासिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी में होगी वाहनों की ऑटोमेटिक पासिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओमपाल सिंह
बद्दी(सोलन)। जिले के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में अब वाहनों की पासिंग ऑटोमेटिक होगी। इसके लिए बद्दी के भटोली कलां में वाहनों के इंस्पेक्शन एंड सर्टिफिकेशन सेंटर तैयार किया जा रहा है। इसका निर्माण 16 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से 63 बीघा में केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग के किया जा रहा है।
अभी इस सेंटर का कस्टमर केयर ब्लॉक बनकर तैयार हो गया है जबकि ऑफिस और लेन निर्माण कार्य शुरू होना है। प्रदेश का यह पहला सेंटर है जहां पर गाड़ियों की पासिंग ऑटोमेटिक होगी। अभी तक मैनुअल ही पासिंग का कार्य होता आया है। सड़क सुरक्षा के दृष्टि से यह काफी उपयोगी प्रोजेक्ट है।
जानकारी के अनुसार इस प्रोजेक्ट में जमीन उपलब्ध करवाने और विकसित करने का कार्य प्रदेश सरकार का है जबकि भवन तैयार करने का कार्य केंद्रीय परिवहन मंत्रालय करवा रहा है। कोविड के चलते इस सेंटर के तैयार होने में देरी हो गई अन्यथा अब तक यह तैयार हो चुका होता। भटोली कलां की जमीन पर उद्योगों की राख होने के कारण निर्माण में देरी हुई। निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार ने पहले राख हटाई और उसके बाद जमीन को समतल किया। इस साल के अंत तक इसके बनने की उम्मीद है। (संवाद)
विज्ञापन
एक साथ चार गाड़ियों की होगी जांच
इंस्पेक्शन एंड ऑटोमेटिक सेंटर बनने से यहां पर चार गाड़ियों की एक साथ पासिंग होगी जिसमें दो एलएमवी और दो एचटीवी वाहन होंगे। लेन पर चढ़ते ही गाड़ी की खराबी का पता चलेगा। उसे ठीक करने के बाद ही मशीन गाड़ी को पास करेगी। आने वाले समय में ऑटोमेटिक सेंटर से पास हुई गाड़ी ही मान्य होगी।
ऑटोमेटिक पासिंग में गाड़ी का होगा सिटी स्कैन
कृष्ण कुमार कौशल ने कहा कि अभी तक वाहनों की पासिंग मैनुअल होती है लेकिन इस सेंटर के बनने से पासिंग ऑटोमेटिक होगी। गाड़ी का पार्ट कहां पर खराब है, उसे ठीक करवाने के बाद ही गाड़ी सड़क पर चलेगी। सेंटर के अपने पैरामीटर होंगे जिस आधार पर वाहन को पास किया जाएगा।
ट्रक संचालकों को होगा फायदा
ट्रक यूनियन नालागढ़ के अध्यक्ष विद्यारतन चौधरी ने कहा कि बीबीएन में 10 हजार से अधिक ट्रक हैं जिनकी पासिंग का कार्य रोज चलता रहता है। पासिंग ऑटोमेटिक होने से ट्रक संचालकों को भी फायदा होगा। समय की बचत के साथ साथ गाड़ी के रखरखाव का समय पर पता चलता रहेगा।
सड़क दुर्घटनाओं में आएगी कमी
ट्रक यूनियन नालागढ़ की कार्यकारिणी के सदस्य संजीव ठाकुर ने कहा कि अगर वाहन की पासिंग सही होगी तो गाड़ी ठीक चलेगी जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी। कई बार तकनीकी खराबी आने से सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।
बीबीएन में प्रदूषण की मात्रा में आएगी कमी
नालागढ़ के व्यवसायी रूप नारायण ने कहा कि केंद्र सरकार अगले साल से इसे अनिवार्य कर रही है। ऑटोमेटिक सेंटर से गाड़ियां पास होने से प्रदूषण में कमी आएगी। रखरखाव सही होने से तेल की बचत होगी। एक साथ चार वाहन की पासिंग होने से समय भी बचेगा।
सड़क सुरक्षा की दृष्टिगत सरकार का अहम प्रोजेक्ट : कश्यप
परिवहन विभाग के निदेशक अनुपम कश्यप ने कहा कि सड़क सुरक्षा की दृष्टिगत से यह बहुत अहम प्रोजेक्ट है जिसे इस साल के अंत तक चालू करने का लक्ष्य रखा है। कोरोना के चलते कार्य में देरी हुई है। अभी तक मैनुअल पासिंग होती थी लेकिन अब सेंटर के मानकों के आधार पर वाहनों को पास किया जाएगा।