{"_id":"60d3729f8ebc3e4ce16ecf3f","slug":"urban-poors-not-allowed-to-enter-house-even-after-paying-rupees-1-5-lakh-solan-news-sml374522148","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख देने के बाद भी नहीं हो पाया गृह प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख देने के बाद भी नहीं हो पाया गृह प्रवेश
विज्ञापन
Urban poors not allowed to enter house even after paying rupees 1.5 lakh
सोलन। चंबाघाट में बन रहे आईएचएसडीपी भवन में रहने के लिए निगम को डेढ़ लाख चुकाने के बावजूद गरीबों परिवारों को कमरे में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जा रही है। अभी तक निगम को कुल 11 लाभार्थी पात्र पैसा दे चुके हैं। इनमें से अधिकतर परिवारों ने पिछले साल ही पैसा जमा करवा दिया था। भवन तैयार होने के बाद अभी बिजली पानी का कनेक्शन जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
निगम को पैसा देने के बाद ये लाभार्थी पात्र अपने मकानों में जाने को लेकर बेताब हैं। नगर निगम ने भी पात्र परिवारों से प्रवेश करवाने के लिए 30 जून तक का समय मांगा है। इस बीच पैसा देने वाले ग्यारह पात्र परिवारों ने नगर निगम मेयर से मुलाकात को लेकर समय मांगा है।
यहां तैयार 48 कमरों में 41 परिवारों को बसाना भी नगर निगम के लिए चुनौती बना हुआ है। निगम इसे लेकर योजना बना रहा है। विद्युत बोर्ड ने भी भवन के समीप बिजली के पोल लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। अब एक सप्ताह के भीतर इस भवन में बिजली, पानी को सुचारु करने पर काम किया जा रहा है। घरों में रहने के लिए डेढ़ लाख देने के बावजूद गरीब परिवारों को भविष्य की चिंता गहरा रही है।
विज्ञापन
उधर, नगर निगम एसडीओ गोपी चंद ने कहा कि चंबाघाट में बने गरीब आवास योजना के 11 लाभार्थी पात्र डेढ़ लाख रुपये दे चुके हैं। इन्हें बिजली-पानी देने को लेकर काम चल रहा है। भवन के समीप विद्युत बोर्ड बिजली के पोल लगा रहा है। अगले महीने तक पैसा चुकाने वाले परिवारों को प्रवेश दे दिया जाएगा।