{"_id":"636013907227371f4572e97d","slug":"unknown-vehicle-hits-a-bike-killing-two-persons-on-pinjore-baddi-nh-solan-news-sml426385617","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। पिंजौर-बद्दी राष्ट्रीय राज मार्ग पर टोल बैरियर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राज मार्ग पर बद्दी टोल बैरियर के समीप मध्य रात्रि 11:00 बजे गश्त के दौरान पुलिस ने सड़क के किनारे दो व्यक्ति लहूलुहान हालत में दिखे। साथ ही क्षतिग्रस्त हालत में बाइक पड़ा था।
पुलिस ने दोनों घायलों को बद्दी अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान मध्य प्रदेश के कटनी जिले की विजय रायगढ़ तहसील उलडानी गांव के राम बहादुर पुत्र चीमू प्रसाद और जिला कटनी के बड़वाड़ा तहसील सुड्डी गांव के सोनू केवट पुत्र सीता राम केवट के रुप में हुई।
विज्ञापन
दोनों को बद्दी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर राम बहादुर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोनू केवट की हालत भी गंभीर बनी हुई थी। उसे भी प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया लेकिन उसने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।