फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two student organisations come across while shouting slogans in Solan college SFI ABVP

डिग्री कॉलेज में दो छात्र संगठनों के बीच आमने-सामने नारेबाजी

Sat, 04 Dec 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two student organisations come across while shouting slogans in Solan college SFI ABVP
सोलन डिग्री कॉलेज में आमने सामने प्रदर्शन करते एसएफआई व एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। डिग्री कॉलेज सोलन में शनिवार को दो छात्र संगठन आमने-सामने हो गए। दोनों संगठनों ने जमकर नारेबाजी की। एसएफआई के राज्य स्तरीय सम्मेलन से पहले हुई संगठनों के बीच नारेबाजी को लेकर माहौल गर्मा गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद छात्र संगठनों ने नारेबाजी बंद की। एसएफआई के शनिवार को होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन के लिए प्रदेश भर से 150 कार्यकर्ता शुक्रवार को डिग्री कॉलेज सोलन में पहुंचे।
विज्ञापन

इस बीच कॉलेज में एबीवीपी ने भी प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोनों छात्र संगठनों ने कॉलेज परिसर के अंदर-बाहर खड़े होकर जोरदार नारेबाजी की। इन दौरान कॉलेज में पुलिस बल भी समय तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएफआई छात्र संगठन का राज्य स्तरीय दो दिवसीय सम्मेलन जौणाजी रोड पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेश भर से 200 एसएफआई कार्यकर्ता सोलन पहुंचे हैं। एसएफआई सचिव अमित ने कहा कि राज्य सम्मेलन की शुरूआत कॉलेज में प्रदर्शन कर की गई।

इस मौके पर प्रदेश भर से करीब 200 कार्यकर्ता सोलन पहुंचा चुका है। एबीवीपी अध्यक्ष राघव ठाकुर ने कहा कि नई शिक्षा नीति और कॉलेज की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एक किनारे पर एसएफआई भी नारे लगा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed