फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two daughters of the district made merit place in class 10th examination

Solan News: जिले की दो बेटियों ने दसवीं की परीक्षा में बनाई मेरिट में जगह

Tue, 07 May 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 07 May 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two daughters of the district made merit place in class 10th examination
सुरेंद्र पब्लिक स्कूल की छात्रा कनिष्का । संवाद
प्रकृति ने 99.14 प्रतिशत अंक लेकर छठा स्थान किया प्राप्त
विज्ञापन

98.71 फीसदी अंक लेकर कनिष्का रही नौवें स्थान पर
सरकारी स्कूल से एक भी विद्यार्थी नहीं बना पाया मेरिट में जगह
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़/सोलन। हिमाचल शिक्षा बोर्ड दसवीं के परीक्षा परिणाम में बेटियों का दबदबा रहा है। जिसमें जहां सरकारी स्कूल से एक भी विद्यार्थी मेरिट सूची में अपनी जगह नहीं बनाया पाया है। वहीं निजी स्कूल की दो छात्राओं ने टॉप टेन में जगह बनाई है। जिसमें दोनों छात्राएं बीबीएन क्षेत्र के निजी स्कूल से हैं। जबकि जिला मुख्यालय के नामी स्कूलों में से एक भी विद्यार्थी शामिल नहीं है।
जिसमें स्वारघाट स्थित मॉर्डन पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रकृति शर्मा ने दसवीं की परीक्षा में 99.14 फीसदी अंक लेकर प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। प्रकृति के मेरिट में आने में स्कूल में खुशी की लहर है। स्कूल के प्रधानाचार्य राम आसरा ने प्रकृति का मुंह मीठा कराया। प्रकृति ने जमा एक में मेडिकल विषय लिया है और वह डॉक्टर बनना चाहती है। प्रकृति की मां रंजना व पिता अश्वनी दोनों ही अध्यापक हैं। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपना माता- पिता व स्कूल के अध्यापकों को दिया
विज्ञापन

इनसेट
कनिष्का इंजीनियर बनेगी
नालागढ़ से सुरेंद्रा पब्लिक स्कूल की छात्रा कनिष्का ने 98.71 फीसदी अंक प्राप्त करके मेरिट में नौंवा स्थान हासिल किया है। प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने कनिष्का के मेरिट में आने पर स्कूल में मिठाई बांटी। कनिष्का ने नॉन मेडिकल में दाखिला लिया है और वह इंजीनियर बनना चाहती है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय परिजनों व माता पिता को दिया है। कनिष्का के पिता राकेश कुमार रंजन नालागढ़ में निजी उद्योग में काम करते हैं। कनिष्का अपनी इस सफलता से काफी खुश है।

सुरेंद्र पब्लिक स्कूल की छात्रा कनिष्का । संवाद

सुरेंद्र पब्लिक स्कूल की छात्रा कनिष्का । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed