फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tubewell started in Khilliyan, 200 bigha land will get irrigation facility

Solan News: खिल्लियां में ट्यूबवेल शुरू, 200 बीघा जमीन को मिलेगी सिंचाई सुविधा

Wed, 31 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के विधायक ने किया ट्यूबवेल का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने खिल्लियां पंचायत में पूजा अर्चना के बाद सिंचाई टयूबवेल का उद्घाटन किया। इस ट्यूबवेल के चालू होने से 200 बीघा जमीन का सिंचाई सुविधा मिलेगी। इससे लोगों की काफी पुरानी मांग पूरी हुई है।
विधायक बावा ने बताया कि खिल्लियां गांव की लगभग 200 बीघा जमीन सिंचाई के अभाव में बंजर हो गई थी। विधायक ने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ इस गांव का दौरा किया। अब यहां पर सिंचाई सुविधा तैयार हो गई है। खिल्लियां के प्रधान धर्मचंद ने बताया कि एक माह पहले स्थानीय लोगों ने विधायक के समय यह मांग रखी थी, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए लोगों को यह सुविधा मुहैया करा दी है। अब सिंचाई सुविधा होने से लोग अपने खेतों में मुरझा रहे गेहूं की भी पानी देंगे। स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर उप प्रधान राम रतन, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता जसविंदर सिंह, बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता किशन देव राम गोपाल शर्मा केशव कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य हरमेश चौधरी, गुरबचन चौधरी, प्यारा सिंह, मंगल सिंह फौजी समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article