फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   truck on fire

Solan News: परवाणू टोल के पास सेब से लदे खड़े ट्राले में भड़की आग

Fri, 02 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
truck on fire
परवाणू-​शिमला फोरलेन पर परवाणू टोल प्लाजा के समीप ट्राले में लगी आग। स्त्रोत:जागरूक पाठक
1300 पेटी सेब लेकर शिमला से बंगलूरू जा रहा था ट्राला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। परवाणू-शिमला एनएच-5 पर टोल प्लाजा के पास शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे ट्राले के टायर व रिम गर्म होने के चलते आग लग गई। चालक ने ट्राला सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। चालक सड़क किनारे बैठा था कि टायर में ब्लास्ट हो गया। चालक ने जब जाकर देखा तो टायर ने आग पकड़ ली थी। गाड़ी में रखे फायर इंस्टीग्यूशर से उसने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई, चंद मिनटों में अग्निशमन विभाग कि गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। ट्राला में सेब की करीब 1300 पेटियां लदी थीं। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, जबकि आग से ट्राले को नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि सेब सुरक्षित बचा लिया गया। उधर, परवाणू के अग्निशमन विभाग के अधिकारी अनिल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed