फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   jam in solan

Solan News: वीकेंड पर परवाणू टोल प्लाजा पर दो किमी लंबा जाम, पर्यटक हुए परेशान

Fri, 02 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
चार बजे तक रहा जाम, टोल प्रबंधन के इंतजाम नाकाफी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। वीकेंड के चलते शुक्रवार को परवाणू टोल प्लाजा पर सुबह से ही वाहनों की आवाजाही बढ़नी शुरू हो गई। देखते ही देखते टोल प्लाजा पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम की स्थिति शाम करीब चार बजे तक बनी रही। इससे पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।


इस दौरान टोल प्रबंधन के इंतजाम भी नाकाफी नजर आए। चालकों को काफी देर तक सड़क पर ही इंतजार करना पड़ा। लगातार जाम में फंसे रहने के चलते कई वाहनों के इंजन गर्म हो गए, जिसके बाद चालक अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करते नजर आए। वहीं, पुलिस जवान यातायात को सुचारु करवाने और वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने में जुटे रहे। परवाणू टोल प्लाजा के प्रवेश द्वार पर पांच एंट्री पॉइंट हैं बावजूद इसके यातायात व्यवस्था प्रभावी नजर नहीं आई। जालंधर से आए पर्यटक राजन शर्मा ने बताया कि वह परिवार के साथ छुट्टियां मनाने हिमाचल आए हैं, लेकिन प्रदेश के प्रवेश द्वार पर ही जाम से उनका स्वागत हुआ। वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना के बावजूद टोल प्रबंधन को यातायात व्यवस्था के लिए पर्याप्त इंतजाम करने चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed