{"_id":"6abfb19de03d5bc8aa02a30d","slug":"action-on-incrochment-solan-news-c-176-1-ssml1044-180594-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी के वर्धमान चौक के पास से हटाया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी के वर्धमान चौक के पास से हटाया अवैध कब्जा
विज्ञापन
तीन साल से 300 शेड बनाकर संचालक ले रहा था किराया, धारा 118 का पाया उल्लंघन
संवाद न्यूज एजेंसी बद्दी (सोलन)। बद्दी के वर्धमान चौक के पास सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाया गया। यहां पर एक कंपनी लगाने के लिए संचालक ने जमीन ली थी लेकिन जमीन पर धारा 118 का उल्लंघन पाया गया। इसके चलते यहां पर उद्योग नहीं लग सका। कंपनी के संचालकों ने पिछले तीन साल से यहां पर शेड बनाकर किराये पर दे रखे थे लेकिन उपायुक्त के आदेश पर कब्जा हटा लिया गया है।
48 बीघा जमीन पर उद्योग लगाने के लिए एक संचालक ने जमीन ली थी, लेकिन उद्योग का संचालक धारा 118 के नियमों के अनुसार औपचारिकताएं पूरी नहीं कर पाया। इसका मामला अदालत में चला। अदालत ने संचालक के खिलाफ फैसला सुनाया। जिस पर उपायुक्त ने प्लाट खाली करने के निर्देश दिए।
इस बीच संचालक ने इस खाली प्लाट में 300 शेड तैयार कर उन्हें किराये पर दे दिए थे। पिछले तीन साल से 2 से 3 हजार रुपये प्रति शेड के हिसाब से किराया वसूला जा रहा था। लोग इन शेडों में रह रहे थे। उपायुक्त के आदेश मिलते ही बद्दी के तहसीलदार सतेंद्र सिंह ने पुलिस के सहयोग से इन शेडों को खाली कराया और प्लाट में जाने वाले रास्ते पर पांच-पांच फुट के गहरे खड्डे खोद दिए। बद्दी के तहसीलदार सत्येंद्र सिंह ने बताया कि उपायुक्त के आदेश मिलते ही कब्जा हटा दिया गया और क्षेत्र को खाली करा दिया गया है। प्लाट की ओर जाने वाले रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।