{"_id":"60e09a838ebc3ed846536a10","slug":"trauma-centre-to-be-built-soon-in-nalagarh-solan-news-sml375658474","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ में ट्रामा सेंटर निर्माण कार्य की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ में ट्रामा सेंटर निर्माण कार्य की तैयारियां शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ अस्पताल को शीघ्र ही ट्रॉमा सेंटर की सौगात मिलने वाली है। सरकार ने इसके लिए 61.95 लाख की राशि जारी कर दी है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर भी मांगे हैं। काफी समय से नालागढ़ में ट्रॉमा सेंटर की मांग बड़े जोर शोर से की जा रही थी।
अप्रैल 2013 में कांग्रेस शासन के दौरान तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने नालागढ़ में ट्रामा सेंटर बनाने की घोषणा की थी लेकिन आगे कोई काम नहीं हुआ। 2017 के अंत में प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद फिर प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार तक इस मुद्दे को उठाया गया।
तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने नालागढ़ में ट्रॉमा सेंटर बनाने का आश्वासन दिया था। देर से ही सही लेकिन अब यह मांग पूरी हो गई है। नालागढ़ अस्पताल परिसर में पार्किंग स्थल पर ट्रॉमा सेंटर बन रहा है। अब वहां से अब पार्किंग बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
नालागढ़ के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि सरकार से 61.95 लाख की राशि लोक निर्माण विभाग को मिल चुकी है और शीघ्र ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग नालागढ़ मंडल के अधिशासी अभियंता से अजय शर्मा ने बताया कि उन्हें विभाग से 61.95 लाख की राशि मिल चुकी है तथा विभाग ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए हैं। टेंडर की प्रक्रिया लगभग एक माह में पूरी हो जाएगी और बाद भवन निर्माण कार्य चालू कर दिया जाएगा।