Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   training to teachers

Solan News: 75 स्कूलों के शिक्षकों ने सीखे रोचक शिक्षण के गुर

Wed, 25 Nov 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
कंडाघाट में पांच दिवसीय निपुण भारत प्रशिक्षण संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट में निपुण भारत अभियान के तहत आयोजित पांच दिवसीय क्षमता निर्माण तथा बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। इस प्रशिक्षण में शिक्षा खंड कंडाघाट के करीब 75 विद्यालयों के प्राथमिक शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं खंड परियोजना अधिकारी डॉ. रतन सिंह वर्मा और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इसके सफल संचालन में खंड संसाधन समन्वयक केंद्र (बीआरसीसी) कार्यालय से निशा ठाकुर, भूमि दत्त और राउवमावि कंडाघाट के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) संयोजक का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन


पांच दिन तक चले इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषयों के निपुण लक्ष्य हासिल करने के प्रभावी तरीकों से अवगत कराया गया। इस दौरान अतिरिक्त कक्षा-कक्ष अभ्यास, सहायक शिक्षण सामग्री के निर्माण, संवादात्मक सत्रों और सामूहिक चर्चाओं के माध्यम से शिक्षण को अधिक सरल और रोचक बनाने के लिए प्रेरित किया गया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ गतिविधियों में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में स्रोत व्यक्ति के रूप में केंद्र मुख्य शिक्षक (कंडाघाट) रमा पंवर, केंद्र मुख्य शिक्षिका (मही) हेमलता शर्मा, कनिष्ठ बुनियादी शिक्षक (पपलोल) संजीव कुमार तथा प्रथम संस्था से आए अरुण ठाकुर और रश्मि ठाकुर ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed