{"_id":"61097a508ebc3ec1fd2407ab","slug":"traffic-stalled-for-four-hours-due-to-wheel-jam-on-nalagarh-ropar-road-solan-news-sml3791619164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग की खस्ताहाल को लेकर लोगों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग की खस्ताहाल को लेकर लोगों ने किया चक्का जाम
विज्ञापन
नालागढ़ रोपढ मार्ग पर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी महिलाएं। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर चक्का जाम से चार घंटे तक यातायात ठप रहा। इस दौरान नालागढ़ से पंजाब को जाने वाले ट्रक, वाहन और पंजाब से नालागढ़ आने वाले उद्योगपति और कामगार नहीं आ पाए। दोपहर एक बजे रोपड़ के एसडीएम ने मौके पर आकर जाम हटाया और यातायात सुचारु किया।
ढेरोंवाल से घनौली तक मार्ग की हालत काफी खराब होने पर तीन वर्षों से लोग इस सड़क की हालत सुधारने की मांग कर रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
जिस पर गुस्साए लोगों ने मंगलवार को सुबह नौ बजे नालागढ़-रोपड मार्ग पर घनौली के समीप पंजाब क्षेत्र में विको, टकी, घनौली थली, साहु माजरा, मालकपुर, घनोला के ग्रामीण दलजीत सिंह, परविंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, स्वर्ण सिंह, प्रधान सरवन सिंह, अजमेर सिंह, तलविंद्र सिंह, पोला राम, साहुमाजरा के प्रधान सुखविंद्र सिंह, जट पटी के प्रधान विचित्र सिंह, राम सिंह, रविंद्र सिंह, गुरमुख सिंह के नेतृत्व में चक्का जाम कर दिया। लोगों ने सड़क पर टैंट लगाकर धरना दिया। धरने में महिलाएं भी शामिल रहीं। इस दौरान दोपहिया वाहन भी नहीं गुजर पाया। नालागढ़ से पंजाब की ओर जाने वाले ट्रकों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पांच किमी सड़क का नामोनिशान मिट गया है। लोगों को अपने घरों तक आना खतरे से खाली नहीं है। प्रशासन और संबंधित विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। चक्का जाम होने के बाद रोपड़ के एसडीएम गुरविंद्र सिंह जोहल मौके पर पहुंचे और उन्होंने दो माह का समय मांगा। उन्होंने कहा कि पहले मार्ग के गड्ढे मिट्टी से भरवा दिए जाएंगे और 20 अक्तूबर तक मार्ग को सही कर दिया जाएगा। उसके बाद लोगों ने जाम को हटाया।