फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Traditional in Maa Shoolini Fair Will have to perform in costume

Solan News: मां शूलिनी मेले में पारंपरिक परिधान में देनी होगी प्रस्तुति

Mon, 27 May 2024 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 27 May 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Traditional in Maa Shoolini Fair 

Will have to perform in costume
सोलन में मां शूलिनी मेला को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति की बैठक हुए। संवाद
सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति की हुई बैठक
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव ने की बैठक की अध्यक्षता
सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों को देंगे प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मां शूलिनी मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों को पारंपरिक परिधान में ही मंच पर प्रस्तुति देनी होगी। साथ ही कार्यक्रम में स्थानीय और उभरते कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। सोमवार को राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले के लिए गठित सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव ने की। इस दौरान मेले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि मां शूलिनी मेले की प्रथम बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार इस वर्ष मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय लोक संस्कृति और उभरते हुए कलाकारों को बड़े स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा। संगीत अथवा नृत्य विधा में पारंगत कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस बारे में उन्हें अपने आवेदन के साथ संबंधित कला और विधा के बारे में जानकारी प्रदान करनी होगी। समिति ने मुख्य कलाकारों के चयन के लिए सुविख्यात एवं नए कलाकारों को सूचीबद्ध करने पर भी चर्चा की। इसके अतिरिक्त लोक वाद्यों एवं लोक नृत्य करियाला की प्रस्तुति की संभावनाएं तलाशने के लिए जिला भाषा, कला संस्कृति अधिकारी को निर्देश दिए गए। बैठक में सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, उप निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश चंद नेगी, जिला भाषा संस्कृति अधिकारी ममता, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हिमांशु शर्मा सहित समिति समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
स्कूलों को भी दिया जाएगा मौका
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा विभाग के माध्यम से जिला एवं राज्य स्तर पर स्कूली सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम को कार्यक्रम प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने विभाग के माध्यम से विभिन्न जिलों में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए। वहीं, सोलन जिला और अन्य जिलों के नवोदित लोक कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed