फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Traders meet Municipal Commissioner, demand faster construction of Baddi-Sai Road.

Solan News: बद्दी-साई रोड निर्माण में तेजी की मांग, नगर आयुक्त से मिले व्यापारी

Fri, 21 Aug 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 21 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Traders meet Municipal Commissioner, demand faster construction of Baddi-Sai Road.
साई रोड की समस्याओं को लेकर नगर निगम आयुक्त विवेक चंदेल से मुलाकात करता व्यापारियों का प्रतिनिध
बद्दी साई मार्ग से रेहड़ी-फड़ियों को भी हटाने की उठाई गई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के साई रोड पर चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग को लेकर व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम आयुक्त विवेक चंदेल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर दुकानदारों की समस्याओं के समाधान की अपील की। यह निर्माण कार्य सड़क चौड़ीकरण और नालों के निर्माण के लिए किया जा रहा है।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला सोलन के प्रवक्ता संदीप सचदेवा और व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष भाग सिंह कुंडलस ने किया। व्यापारियों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण और नालों के निर्माण के कारण कई दुकानों के सामने आवागमन प्रभावित हो रहा है। बरसात में निर्माण स्थल पर कीचड़ और पानी जमा होने से ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है। इससे दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने मांग की कि निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए। जब तक कार्य पूरा नहीं होता, तब तक दुकानों के सामने ग्राहकों और पैदल राहगीरों के लिए सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था की जाए। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कार्य में विशेष तेजी लाने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने बाजार के बीच पुरानी सब्जी मंडी में अवैध रूप से लग रही रेहड़ी-फड़ियों को हटाने की मांग भी उठाई। व्यापारियों ने कहा कि इन रेहड़ी-फड़ियों के कारण यातायात बाधित होता है। इससे बाजार में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने नगर निगम से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की अपील की। व्यापारियों का मानना है कि इससे पैदल चलने वाले लोगों और ग्राहकों को सुविधा मिलेगी। आयुक्त विवेक चंदेल ने आश्वासन दिया कि मौसम साफ होते ही कार्य की गति तेज करवाई जाएगी। उन्होंने ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed