{"_id":"69552ee5db938179d10ba10a","slug":"tourists-flock-to-the-mountains-to-celebrate-new-year-solan-news-c-176-1-ssml1042-160453-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नववर्ष जश्न के लिए पर्यटकों ने किया पहाड़ों का रुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नववर्ष जश्न के लिए पर्यटकों ने किया पहाड़ों का रुख
विज्ञापन
पर्यटन क्षेत्र कसौली में वाहनों की लगी कतारें और पैदल जाते हुए पर्यटक। संवाद
सनवारा टोल से आठ घंटे में 7025 वाहनों की आवाजाही
जाम से निपटने के लिए पुलिस का हर जगह रहा कड़ा पहरा, लगे नाके
पेट्रोलिंग और सीसीटीवी की मदद से पर्यटन स्थालों पर की निगरानी
परवाणू टोल पर वाहनों की लगी लंबी कतार, पर्यटन स्थल पर भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नववर्ष का जश्न मनाने के लिए बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटकों ने बुधवार को प्रदेश का रुख किया। सनवारा टोल प्लाजा से सुबह 8 से शाम 4 बजे तक आठ घंटों के दौरान 7025 वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई। इनमें सबसे अधिक संख्या प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहनों की रही। पर्यटकों ने शिमला, कुफरी, चायल और कसौली जैसे पर्यटन स्थलों का रुख किया।
प्रदेश में वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट मोड पर रही। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 सहित सभी प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों में पुलिस द्वारा नाके लगाए गए। पर्यटन स्थलों पर पेट्रोलिंग और सीसीटीवी कैमरों की सहायता से कड़ी निगरानी रखी गई।
बुधवार को सड़क पर यातायात बढ़ने से हिमालयन एक्सप्रेस-वे पर सनवारा टोल प्लाजा के पास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। टोल प्लाजा से एक किलोमीटर क्षेत्र में वाहनों की तीन-तीन लाइनें लगी रहीं। शाम 4 बजे के बाद यातायात का दबाव और बढ़ गया तथा रात 8 बजे तक प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। पर्यटन क्षेत्रों में भी भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
कसौली-गढ़खल सड़क पर भी इसी तरह की स्थिति रही। पंजाब, हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली से बड़ी संख्या में पर्यटक कसौली पहुंचे। बाहरी राज्यों के वाहनों की अधिक आवाजाही को देखते हुए कसौली से गढ़खल के बीच अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और जाम की स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया गया। इस बार कसौली में पर्यटकों की अधिक संख्या को ध्यान में रखते हुए यातायात प्रबंधन के लिए विशेष योजना बनाई गई थी। वाहनों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए पर्यटक बसों को कसौली जाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्हें धर्मपुर के आसपास पार्क करवाया गया। चायल और साधुपुल में भी दिनभर वाहनों की भारी आवाजाही बनी रही।
रिजर्व टुकड़ियों ने संभाला मोर्चा
नववर्ष पर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सशस्त्र पुलिस बल की दो रिजर्व टुकड़ियों के करीब 60 जवानों की टीम रातभर सड़कों पर तैनात रही। इन टुकड़ियों को परवाणू, धर्मपुर, कसौली, कंडाघाट, चायल और सदर सोलन में तैनात किया गया। यह टीम आगामी दिनों तक भी मोर्चा संभाले रखेगी। इसके अतिरिक्त जिला पुलिस ने यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा पर्यटकों की सुरक्षा के लिए आठ पुलिस वाहनों और 12 मोटरसाइकिलों को भी तैनात किया है।
इन बीटों पर तैनात रही पुलिस
परवाणू (टिपरा) से दत्यार
दत्यार से धर्मपुर
धर्मपुर से बड़ोग टनल
कुमारहट्टी से दोहरी दीवार वाया बड़ोग
बड़ोग टनल से चंबाघाट
चंबाघाट से कंडाघाट
कंडाघाट से शालाघाट
यातायात नियमों का पालन करें
सोलन पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा में और अपनी लेन में ही वाहन चलाएं। किसी भी परिस्थिति में गलत दिशा में वाहन न चलाएं। विशेष रूप से बड़ोग टनल में गलत दिशा से प्रवेश करने वालों के खिलाफ कड़ी निगरानी रखी जा रही है। यह व्यवस्था आगामी दिनों तक जारी रहेगी। बड़ोग टनल सहित हाईवे पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है।
-गौरव सिंह, पुलिस अधीक्षक, सोलन