फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   tourist celebrated holi

विदेशी पर्यटकों ने मनाई होली

Wed, 23 Mar 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन Updated Wed, 23 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
tourist celebrated holi
भागुड़ी पंचायत के बांध गांव में जापान और साऊदी अरब के युवाओं ने स्थानीय लोगों के साथ जमकर होली खेली। - फोटो : अमर उजाला

भागुड़ी पंचायत के बांध गांव में जापान और साऊदी अरब के युवाओं ने स्थानीय लोगों के साथ जमकर होली खेली। इस दौरान विदेशी पर्यटकों ने स्कूली बच्चों, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी तथा स्कूली बच्चों के संग गुलाल उड़ाया।

विज्ञापन


विदेशी युवा भारतीय संस्कृति के मुरीद हो गए। इस मौके पर बच्चों को मिठाई बांटी गई। जापान और साऊदी अरब से 8 पर्यटक यहां की परंपरागत होली, होलिका का दहन और हिंदुओं के पर्वों की जानकारी लेने आए हैं। पर्यटकों ने बताया कि यह त्योहार उनके दिल को छू गया।
विज्ञापन


उनका दिल हिंदुस्तानी हो गया है। होली कैंप के दौरान यहां के लोगों की सभ्यता, रिवाज, संस्कृति और आपसी भाईचारा उन्हें बेहद अच्छा लगा। इस मौके पर स्थानीय महिलाओं और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाबर फार्म हाउस के पदाधिकारियों की ओर से होली कैंप में देर शाम होली का दहन होगा। इस मौके पर प्राथमिक स्कूल बांध के अध्यक्ष सतीश कुमार, महिला मंडल बांध की प्रधान मीरा देवी, आंगनबाड़ी वर्कर विद्या देवी और इंदिरा ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed