फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tomato boom due to less consignment in vegetable market, crate sold for Rs 1800

Solan News: सब्जी मंडी में कम खेप आने से टमाटर में उछाल, 1800 रुपये बिकी क्रेट

Sun, 13 Aug 2023 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
सोलन। प्रदेश में भारी बारिश के चलते किसानों की नकदी फसलें सब्जी मंडी तक नहीं पहुंच पा रही है। इसके चलते एक बार फिर से टमाटर के दामों में काफी उछाल देखने को मिला है। टमाटर के दामों में प्रतीक रेट 500 से 600 का उछाल आया है। रविवार को बारिश के कारण अधिकतर किसान अपनी फसल को सब्जी मंडी तक नहीं पहुंचा सके। इसके चलते कम क्रेट सब्जी मंडी में पहुंच पाई।
विज्ञापन




सोलन मंडी में ए ग्रेड की क्रेट 1800 रुपये तक पहुंच गया है। जबकि कुछ क्रेट 2000 रुपये के भी बिके हैं। इससे किसानों के चेहरे फिर खिल गए। शनिवार को टमाटर 1200 रुपये क्रेट बिका था।। कारण यह था कि नासिक और बेंगलुरु के टमाटर की दस्तक हो गई थी। लेकिन अब हाईवे बंद होने से फिर प्रदेश का टमाटर ही मंडियों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार सीजन की शुरूआत से ही सोलन मंडी में किसानों को टमाटर की फसल के अच्छे दाम मिल रहे हैं। कुछ दिन पहले तो यहां 4000 से 5000 रुपए में भी टमाटर की एक क्रेट बिकी है। इसके बाद अब दाम कम होते हुए क्रेट 1000 से 1200 रुपये तक पहुंच गई है। यहां अभी तक अगेती फसल ही चल रही है। जबकि अब बिछेती फसल शुरू हुई है। लेकिन टमाटर के दामों में दिन प्रतिदिन गिरावट आती जा रही है। जिससे किसान चिंतित हो गए है। प्रदेश भर में टमाटर की पैदावार के लिए सोलन जिला पहले स्थान पर रहे। जिला में करीब 5,120 हैक्टेयर भूमि पर टमाटर की फसल उगाई जाती है। इस पर सालाना करीब दो लाख मीट्रिक टन पैदावार की संभावना रहती है। हालांकि सोलन के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों सिरमौर, बिलासपुर आदि में भी टमाटर की पैदावार होती है, लेकिन टमाटर की खेती के अधीन सर्वाधिक भूमि आने के कारण सोलन जिला को टमाटर की रीढ़ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed