फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Told workers about the strength of the organization and the strategies needed for public service.

Solan News: कार्यकर्ताओं को बताई संगठन की मजबूती, जनसेवा के लिए जरूरी रणनीतियां

Sun, 14 Dec 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 14 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Told workers about the strength of the organization and the strategies needed for public service.
झंडूता और शाहतलाई मंडलों की संयुक्त संगठनात्मक एवं टिफिन बैठक में संगठन मंत्री का स्वागत करते क
भाजपा की संयुक्त संगठनात्मक एवं टिफिन बैठक में संगठन को मजबूत करने पर चर्चा
विज्ञापन

संगठन मंत्री बोले, मेरा बूथ-सबसे मजबूत की अवधारणा ही भाजपा संगठन की असली ताकत


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा के झंडूता और शाहतलाई मंडलों की संयुक्त संगठनात्मक एवं टिफिन बैठक रविवार को झंडूता में हुई। बैठक में दोनों मंडलों के पदाधिकारी, ग्राम केंद्र व बूथ अध्यक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए जरूरी रणनीतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मेरा बूथ-सबसे मजबूत की अवधारणा ही भाजपा संगठन की असली ताकत है। बूथ और ग्राम केंद्र अध्यक्ष जनता तक पार्टी की नीतियों और योजनाओं को पहुंचने वाले सच्चे सिपाही हैं। सिद्धार्थन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ और फरेब की राजनीति करने वाली यह पार्टी केवल सत्ता हासिल करना चाहती है, जबकि भाजपा ने हमेशा सेवा, सुशासन और विकास को धरातल पर उतारा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रदेश सरकार की गारंटियों को तथ्यों के साथ लोगों तक पहुंचाएं और कांग्रेस मुक्त हिमाचल का संकल्प पूरा करने में भूमिका निभाएं। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ विकसित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से बढ़ रहा है। कहा कि हर घर स्वदेशी अभियान से स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिल रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान किया और कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत बनाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। बैठक में झंडूता मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल और शाहतलाई मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
स्टील सस्पेंशन ब्रिज का निरीक्षण
बैठक के बाद सिद्धार्थन और जीतराम कटवाल ने पनौल-जेजवीं मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड पर निर्माणाधीन प्रदेश के सबसे बड़े स्टील सस्पेंशन ब्रिज नंद-नगरांव का निरीक्षण किया। लगभग 57 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल के दोनों छोर आपस में जुड़ चुके हैं। विधायक ने कहा कि यह पुल तकनीकी कौशल का अद्भुत नमूना है। पुल बनने से कोटधार क्षेत्र की दूरी झंडूता से लगभग 20 किलोमीटर कम हो जाएगी। साथ ही कांगड़ा और हमीरपुर से चंडीगढ़ की दूरी भी लगभग 60 किलोमीटर सिमट जाएगी। उनका कहना है कि पुल का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है और जल्द ही इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed