फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Told villagers how to protect themselves from online fraud

Solan News: ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए तरीके

Fri, 19 Dec 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Told villagers how to protect themselves from online fraud
सराहन में जागरूकता शिविर में मौजूद ग्रामीण।
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सराहन शाखा ने सराहन में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता जागरूकता शिविर लगाया। शिविर में शाखा प्रबंधक संदीप खिमटा ने ग्रामीणों को बैंक की कई योजनाएं बताईं। उन्होंने ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके बताए। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन, साइबर सुरक्षा, एटीएम, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को डिजिटल के माध्यम के सुरक्षित उपयोग के बारे में समझाया। शिविर में ग्रामीणों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने लोगों को आत्मनिर्भर और डिजिटल रूप से सशक्त बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article