फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Allegations of embezzlement of lakhs in sports ground construction; demand for registration of a case.

Solan News: खेल मैदान निर्माण में लाखों का गबन का आरोप, केस दर्ज करने की मांग

Sat, 19 Sep 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 19 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
सतड़ोल के कैलाश शर्मा ने प्रेस वार्ता में उठाए सवाल, मुख्य सचिव से हस्तक्षेप की गुहार
विज्ञापन

पूर्व में 15 लाख का बजट ठिकाने लगाने के बाद दोबारा बजट स्वीकृत कराने का दावा

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। विकास खंड कंडाघाट की ग्राम पंचायत सतड़ोल में खेल मैदान निर्माण को लेकर वित्तीय अनियमितताओं और गबन का मामला सामने आया है। सतड़ोल निवासी कैलाश शर्मा ने शुक्रवार को सोलन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आधिकारिक दस्तावेजों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि खेल मैदान के नाम पर नियमों को दरकिनार कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा प्रोत्साहन योजना के तहत बीडीओ कार्यालय कंडाघाट द्वारा स्वीकृत 15 लाख रुपये के मूल बजट को नियमों के विपरीत इस्तेमाल किया गया। वर्क ऑर्डर की शर्तों के अनुसार, कार्य केवल उसी भूमि पर हो सकता था जिसका विधिवत हस्तांतरण पंचायती राज या खेल विभाग के नाम हो। आरोप है कि बिना भूमि हस्तांतरण के राजकीय चरांद भूमि पर अवैध समतलीकरण कर कागजों में कार्य पूर्ण दर्शाकर 15 लाख रुपये की राशि गबन कर ली गई। कैलाश शर्मा का कहना है कि 15 लाख रुपये का बजट खर्च होने के बावजूद धरातल पर केवल समतल जमीन ही बनी। इसके बाद 30 मई 2025 को नियमों को ताक पर रखकर एक नई द्वितीय निर्माण समिति का गठन किया गया और केंद्रीय पीएमकेकेके (प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना) के तहत 8 लाख रुपये का दोहरा बजट स्वीकृत करवा लिया गया। इसमें से 1 मई 2025 को 5 लाख और 22 जुलाई 2025 को 3 लाख रुपये की किस्तें जारी की गईं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव द्वारा 16 सितंबर 2026 को इस मामले पर संज्ञान लेते हुए पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग को कड़े आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने मांग की है कि फर्जी मापन पुस्तिका व कट-रचित दस्तावेजों के आधार पर वित्तीय गबन करने वाले दोषियों के खिलाफ सायरी थाना में तुरंत नामजद एफआईआर दर्ज की जाए और गबन की गई राशि की रिकवरी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed