{"_id":"67b71450263d7d430e01addf","slug":"told-mothers-in-jogho-school-how-to-develop-cultural-outlook-in-children-solan-news-c-176-1-ssml1040-138216-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जोघों स्कूल में माताओं को बताया बच्चों में सांस्कृतिक दृष्टिकोण का कैसे करें विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जोघों स्कूल में माताओं को बताया बच्चों में सांस्कृतिक दृष्टिकोण का कैसे करें विकास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोघों में पहली शिक्षक मां कार्यक्रम के दूसरे दिन सामाजिक संवेदनात्मक विकास पर चर्चा की। दूसरे दिन नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं के लिए कार्यशाला में बच्चों के सामाजिक संवेदनात्मक विकास पर चर्चा की। इसके विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। बच्चों में सांस्कृतिक दृष्टिकोण का विकास कैसे हो इसके बारे में गतिविधि के माध्यम से समझाया गया। छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित प्रौद्येगिकी उपयोग व उसके सही प्रयोग के बारे में उपस्थित माताओं को बताया गया। छोटे बच्चों में भाषा व ज्ञान के विकास को गतिविधियों के माध्यम से समझाया गया तथा बच्चे के विकास की विभिन्न अवस्थाओं उनके गुण व सीखने की समझ के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।