फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   to build a martyr's memorial Corporation is preparing design

Solan News: शहीद स्मारक बनाने के लिए निगम तैयार कर रहा डिजाइन

Mon, 02 Sep 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 02 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
to build a martyr's memorial

Corporation is preparing design
सोलन के दोहरी दीवार में इस प्रकार से बनेगा शहीद स्मारक। संवाद
दोहरी दीवार में स्मारक बनाने के लिए मिली एनओसी
विज्ञापन

जिले में बलिदान हुए 32 सैनिकों नाम भी लिखे जाएंगे दीवार पर
निगम जल्द शुरू करवाएगा काम, बैठने के लिए बनेंगी सीढि़यां
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के दोहरी दीवार में शहीद स्मारक बनाने का रास्ता साफ हो गया है। नगर निगम को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी मिल गया है। नगर निगम की ओर से अब शहीद स्मारक बनाने के लिए डिजाइन तैयार किया जा रहा है। इससे पहले भी डिजाइन तैयार किया गया था। लेकिन अब पुराने तैयार किए गए डिजाइन में काफी बदलाव किए जाएंगे।
इसके लिए नगर निगम की डिजाइन टीम इस पर कार्य कर रही है। वहीं, उपायुक्त से मिलकर नगर निगम इसमें जल्द कार्य शुरू करवाएगा। स्मारक को जाने के लिए सीढि़यां भी बनाई जाएगी। इससे यहां पर लोगों को बैठने के लिए भी स्थान मिलेगा। शहीद स्मारक में जिले के 32 बलिदानियों के नाम लिखने के लिए दीवार भी लगेगी। वहीं, काफी समय से पुलिस लाइन में रखी गई झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को भी स्थापित किया जाएगा। प्राथमिकता के आधार पर नगर निगम की ओर से यह कार्य किया जाएगा। इस कार्य के साथ ही बाईपास में हाई मास्ट लाइटें भी लगेगी ताकि अंधेरा न रहे।
विज्ञापन

गौर रहे कि दोहरी दीवार में नगर निगम की ओर से शहीद स्मारक बनाने का प्रस्ताव था। लेकिन एनएचएआई से अनापत्ति प्रमाण पत्र न मिलने के कारण यह कार्य पूरा नहीं हो पा रहा था। इससे शहीद स्मारक बनाने में देरी भी हो रही थी। अब इसमें एनएचएआई की ओर से एनओसी मिल गई है। शहीद स्मारक बनाने के साथ ही यहां पर धर्मपुर, चंडीगढ़ जाने वाली बसों के लिए भी स्थान ठीक हो जाएगा और लोगों को बैठने के लिए भी जगह होगी। अभी यहां पर सड़क पर ही बसें खड़ी हो रही है। इस कारण हादसों का खतरा भी मंडराया रहता है। लोगों को बैठने के लिए पर्याप्त स्थान भी नहीं है। लेकिन शहीद स्मारक बनने के साथ ही यहां पर पर्याप्त जगह हो जाएगी। उधर, वार्ड 14 के पार्षद राजीव कौड़ा ने बताया कि शहीद स्मारक बनाने के लिए नगर निगम जिला प्रशासन की भी मदद लेगा। वर्तमान में डिजाइन का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही दोहरी दीवार में शहीद स्मारक बनाने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
निगम की काफी समय से योजना थी कि दोहरी दीवार में शहीद स्मारक बनाया जाएगा। अब अनापत्ति प्रमाण पत्र एनएचएआई से मिल गया है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
-ऊषा शर्मा
महापौर, नगर निगम सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed