फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tishan was elected head boy and Deepal was elected head girl.

Solan News: तिशान हेड बॉय व दीपल को चुनी हेड गर्ल

Sun, 17 May 2026 01:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Tishan was elected head boy and Deepal was elected head girl.
खरूणी के शिवालिक स्कालर्स स्कूल की नई छात्र  परिषद स्कूल के प्रधानाचार्य व मुख्य अतिथि के साथ-
शिवालिक स्कॉलर्स स्कूल ने नई छात्र परिषद का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। खरुणी स्थित शिवालिक स्कॉलर्स स्कूल ने अपनी वार्षिक इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया। यह समारोह छात्रों में नेतृत्व, अनुशासन और प्रबंधन कौशल को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। स्कूल की प्रबंध निदेशक समंथा सैनी ने मुख्यातिथि के रूप में इस प्रतिष्ठित अवसर की शोभा बढ़ाई, जबकि उप प्रधानाचार्य बिक्रम चंद ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्य एंथनी मसीह ने छात्र नेताओं को निस्वार्थ भाव से काम करने और अपने साथियों की विनम्रता के साथ सेवा करने की सलाह दी।

समारोह का मुख्य आकर्षण नई छात्र परिषद के लिए औपचारिक शपथ ग्रहण और बैज लगाने की रस्म थी। तिशान को स्कूल का हेड बॉय और दीपल को हेड गर्ल बनाया गया। छात्र परिषद में अभिजीत को छात्रों का स्पोर्ट्स कैप्टन चुना गया, जबकि आयुषी को छात्राओं का स्पोर्ट्स कैप्टन चुना गया। समृद्धि और कृष को डिसिप्लिन कैप्टन चुना गया। अर्पित पुंडीर और ईशानी को कल्चरल कैप्टन चुना गया। अनु, अदिति, ओम और नमिता को हाउस कैप्टन नियुक्त किया गया, जबकि कुशल, इब्राहिम, अंशिका और अनिकेत को क्रमशः रेजिलियंस, करेज, विजडम और इंटीग्रिटी हाउस के लिए हाउस वाइस-कैप्टन चुना गया। शपथ ग्रहण करने वाले सदस्यों को बधाई देते हुए मुख्यातिथि समंथा सैनी ने जुनून और सहानुभूति से प्रेरित एक सकारात्मक परिसर वातावरण को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed