{"_id":"610978e48ebc3eaab513e3c5","slug":"tikkar-has-stopped-due-to-reserve-forest-solan-news-sml3791614160","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजर्व फॉरेस्ट के चलते रुका सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजर्व फॉरेस्ट के चलते रुका सड़क का निर्माण
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। विधायक लखविंद्र सिंह राणा ने विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री के समक्ष नालागढ़ क्षेत्र में टिक्कर पनोह से हनुमान जोहड़ी सड़क निर्माण का मसला उठाया। उन्होंने पूछा कि इस मार्ग पर कितनी धनराशि व्यय की गई और इसका निर्माण कार्य कब पूरा होगा।
उन्होंने कहा कि यह सड़क धार्मिक स्थल होने के कारण महत्वपूर्ण है। सरकार इस सड़क को जल्द पूरा करे। हनुमान जोहड़ी स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र है और काफी संख्या में लोग यहां पर माथा टेकने जाते हैं। सड़क न होने के कारण लोगों को असुविधा होती है।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस सड़क को जल्द बनाया जाए, जिससे लोगों को यातायात की सुविधा मिल सके।
मुख्यमंत्री ने बताया कि टिक्कर पनोह से हनुमान जोहड़ी तक सड़क की लंबाई 2.50 किमी है। इस मार्ग का कार्य लोनिवि की ओर से किया जा रहा है। 750 मीटर मार्ग का निर्माण हो चुका है जिस पर 16.16 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। इसके आगे वन भूमि पड़ती है। जिसका एफआरए केस बनाकर तैयार किया जा रहा है और वन भूमि की स्वीकृति मिलने के बाद आगामी कार्रवाई के अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, विधायक ने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री से प्रश्न पूछा कि नालागढ़ क्षेत्र में मनरेगा, एमएलए, एमपी और डीसीपी की मदों के तहत कितनी धनराशि स्वीकृत की गई है तथा किस-किस पंचायत में यह व्यय की गई। पंचायतीराज मंत्री ने बताया कि तीन वर्षों तक नालागढ़ क्षेत्र में मनरेगा, एमएलए, एमपी और डीसीपी मदों के तहत 3841.08 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन योजनाओं के तहत 1298 कार्य हुए हैं। 2017 कार्य प्रगति पर हैं तथा 206 कार्य शेष हैं।