फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Through street plays, villagers learned about the qualities of traditional and nutritious grains.

Solan News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों ने जाने पारंपरिक व पौष्टिक अनाज के गुण

Mon, 30 Mar 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Through street plays, villagers learned about the qualities of traditional and nutritious grains.
लोदी माजरा में आयुष मेले में दून के विधायक राम कुमार  मेले का निरीक्षण करते हुए – स्रोत- संस्था - फोटो : 1
लोधीमाजरा में आयुष मेले का आयोजन, आयुष पद्धति की बांटी गई जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। आयुष विभाग ने लोधीमाजरा में आयुष मेले का आयोजन किया। मेले का शुभारंभ दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी ने किया, जबकि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरदीप सिंह बावा विशेष अतिथि रहे। कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड ग्रोथ (आईआरजी) के प्रोजेक्ट प्रत्युष्या की टीम ने भी स्वयंसेवक के रूप में सक्रिय भागीदारी निभाई। संस्था के सदस्यों की ओर से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को पारंपरिक एवं पौष्टिक पुराने अनाज (मिलेट्स) के महत्व के बारे में जागरूक किया। साथ ही टीम ने प्रोजेक्ट प्रत्युष्या के पिछले 6 महीनों की अपनी गतिविधियों एवं उपलब्धियों की रिपोर्ट भी साझा की। चिकित्सकों ने आमजन को आयुष पद्धति की विशेषताओं जैसे पंचकर्म, योग एवं मर्म चिकित्सा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, आयुष विभाग ने वर्तमान में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में भी लोगों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज जुल्का के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। विधायक राम कुमार चौधरी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयुष उपमंडल नालागढ़ के समस्त चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की सराहना की। वहीं, नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने भी मेले का निरीक्षण करते हुए डॉ. नीरज जुल्का एवं मेले में तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के कार्य की सराहना की।

मेले में 330 रोगियों की जांच की

मेले में निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 330 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही निशुल्क रक्त जांच एवं औषधियों का वितरण भी किया गया। मेले में औषधीय पौधों का वितरण किया गया और विभिन्न औषधीय पौधों एवं जड़ी-बूटियों की आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई। मेले में स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed