फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Through Oliver Twist, students learned the truth about social injustice.

Solan News: ऑलिवर ट्विस्ट के जरिए विद्यार्थियों ने जाना सामाजिक अन्याय का सच

Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट कॉलेज में चार्ल्स डिकेंस की रचना पर चर्चा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट की अंग्रेजी साहित्यिक सभा लिटकनेक्ट की ओर से चार्ल्स डिकेंस के प्रसिद्ध उपन्यास ऑलिवर ट्विस्ट पर आधारित फिल्म प्रदर्शन एवं पुस्तक चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साहित्य से दृश्य माध्यम के जरिए जोड़ना तथा उनमें साहित्यिक रुचि और आलोचनात्मक दृष्टि विकसित करना रहा।
अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सपना डोगरा ने चार्ल्स डिकेंस और उपन्यास की सामाजिक एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने विक्टोरियाई काल की गरीबी और बाल श्रम सहित उपन्यास में उठाए गए विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

फिल्म प्रदर्शन के बाद विद्यार्थियों ने उपन्यास और फिल्म का तुलनात्मक अध्ययन किया। इस दौरान अनाथत्व, अपराध, वर्ग असमानता और सामाजिक अन्याय जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा किए। स्वास्तिका, महिमा, हेमलता, मनप्रीत, गीतांजलि और प्रीति ने भी कार्यक्रम को लेकर अपने अनुभव व्यक्त किए। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों को साहित्य के सामाजिक सरोकारों को समझने के साथ-साथ आलोचनात्मक चिंतन विकसित करने का अवसर प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed