फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   15 to 20 percent of streetlights in the wards are out of order; residents are facing inconvenience.

Solan News: वार्डों में लगी 15 से 20 फीसदी स्ट्रीट लाइटें खराब, लोग परेशान

Sat, 12 Sep 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 12 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के तीन कर्मचारियों के जिम्मे हैं 17 वार्डों की करीब 1700 लाइटें
विज्ञापन

शिकायतों के बाद भी एक से डेढ़ सप्ताह बाद पहुंची है वार्डों में निगम की टीम
रात के अंधेरे में लावारिस कुत्तों का भी है आतंक



संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन के प्रत्येक वार्ड में करीब 100 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। इनमें से हर वार्ड में करीब 15 से 20 स्ट्रीट लाइटें खराबी के कारण बंद हो जाती हैं। इन्हें ठीक करने के लिए नगर निगम के पास वर्तमान में केवल तीन कर्मचारी हैं। ऐसे में शहर के वार्डों में खराब पड़ी 15 से 20 प्रतिशत स्ट्रीट लाइटें समय पर ठीक नहीं हो पातीं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नगर निगम ने तीन कर्मचारियों को 17 वार्डों की करीब 1,700 स्ट्रीट लाइटों की जिम्मेदारी सौंपी है। रोजाना निगम के पास स्ट्रीट लाइटें खराब होने की कई शिकायतें पहुंचती हैं। शिकायत मिलने के बाद निगम की ओर से कर्मचारियों को संबंधित क्षेत्र में भेजा जाता है, लेकिन कई बार टीम को वार्ड में पहुंचने में करीब एक से डेढ़ सप्ताह लग जाता है। तब तक लोगों को अंधेरे में ही आना-जाना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर निगम के कई वार्डों में लोगों की कई शिकायतों के बावजूद कुछ स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं हो पा रही हैं। वहीं, शहर में कभी-कभी दोपहर के समय भी स्ट्रीट लाइटें जलती रहती हैं। निगम के बाहरी वार्डों में कई क्षेत्र गांवों से जुड़े हैं। ऐसे में वहां कई रास्तों पर अधिक पेड़ और झाड़ियां होने के कारण अंधेरे में आवागमन मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नगर निगम के आसपास के वार्डों में लावारिस कुत्तों का आतंक भी बढ़ता जा रहा है, जो रात के समय अधिक हो जाता है। ऐसे में लोगों को यदि अंधेरे से होकर गुजरना पड़े तो लावारिस कुत्तों के कारण उनकी परेशानी दोगुनी हो जाती है।


कोट
नगर निगम सोलन में स्ट्रीट लाइटें ठीक करने वाले केवल तीन कर्मचारी मौजूद हैं। निगम के पास रोजाना स्ट्रीट लाइटों से संबंधित कई शिकायतें आती हैं। निगम कर्मचारियों को संबंधित क्षेत्रों में भेज रहा है। निगम पूरी कोशिश कर रहा है कि लोगों की परेशानी को जल्द से जल्द दूर किया जा सके। - गौरव राजपूत, उप महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed