फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two new rooms will be built at Sera School for the convenience of students.

Solan News: विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सेरा स्कूल में बनेंगे दो नए कमरे

Sat, 12 Sep 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 12 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
विधायक ने स्वीकृत करवाई निर्माण राशि, ग्रामीणों ने जताया आभार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला सेरा एवं राजकीय माध्यमिक पाठशाला सेरा में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दो नए कमरों के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। विधायक संजय अवस्थी की ओर से कमरों के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने के बाद अब यह कार्य शुरू हो गया है।
विद्यालय में कमरों की आवश्यकता को देखते हुए क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय परिवार की ओर से लंबे समय से इसकी मांग उठाई जा रही थी। ग्राम पंचायत कोटलू की पूर्व प्रधान एवं महिला फेडरेशन की प्रधान नर्वदा शर्मा ने इस मांग को विधायक के समक्ष प्रमुखता से रखा। इसके बाद विधायक संजय अवस्थी ने मांग को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक राशि स्वीकृत करवाई।
विज्ञापन

निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय ग्रामीणों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार ने विधायक संजय अवस्थी का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि दो नए कमरों के निर्माण से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनता की मांग को प्राथमिकता देते हुए उसे धरातल पर उतारना सराहनीय कदम है। सेरा स्कूल में दो कमरों का निर्माण विद्यार्थियों की सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आभार व्यक्त करने वालों में पंकज शर्मा, अमर चंद शर्मा, नरपत राम, नीम चंद, टेक चंद, हरीश शर्मा, श्याम लाल, रोहित शर्मा, जगदीश शर्मा, दिलीप शर्मा, हीरा लाल, चंद्रश शर्मा, जगदीश ठाकुर, गोपाल शर्मा, दिनेश ठाकुर, प्रकाश चंद, बलदेव भारद्वाज, नंद लाल, दिला राम, दीप राम, धर्म चंद, देवी राम, बुधी राम, लायक राम ठाकुर, रत्ती राम ठाकुर, शंकर लाल शंख्यान, संत राम शर्मा, रूप लाल, लच्छी राम, गोपाल ठाकुर और संत राम ठाकुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed