{"_id":"6abcfd6cb35b93dd9e0d7746","slug":"thieft-in-water-supply-scheme-solan-news-c-176-1-ssml1044-180384-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दो पेयजल योजनाओं के पंप हाउस से लाखों का सामान चोरी, छह पंचायतें पानी को तरसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दो पेयजल योजनाओं के पंप हाउस से लाखों का सामान चोरी, छह पंचायतें पानी को तरसीं
विज्ञापन
बद्दी और बरोटीवाला में स्टार्टर, केबल और अन्य उपकरण चोरी कर शातिर फरार
अभी तक 3.50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
जल शक्ति विभाग की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी और बरोटीवाला की दो पेयजल योजनाओं के पंप हाउस से चोर लाखों रुपये का सामान चुराकर फरार हो गए। पंप हाउस से केबल, स्टार्टर और अन्य उपकरण चोरी होने से दोनों योजनाएं पूरी तरह ठप पड़ गई हैं, जिससे क्षेत्र की छह पंचायतों के ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के अनुसार इस वारदात में करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार भटोली कलां अबरनी-गोयला उठाऊ पेयजल योजना से छह पंचायतों को पानी की आपूर्ति की जाती है। चोरों ने इसके पंप हाउस में सेंध लगाकर ढाई लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। दो दिन से योजना ठप होने के कारण लोग पानी को तरस रहे हैं। सौड़ी पंचायत की प्रधान रीता देवी ने बताया कि छह पंचायतों की आबादी पानी के लिए भटकने को मजबूर है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से योजना को जल्द बहाल करने की गुहार लगाई है। वहीं, बरोटीवाला के कोटियां स्थित पंप हाउस से भी चोर करीब एक लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। हालांकि यह मूल रूप से सिंचाई योजना है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इससे पेयजल आपूर्ति भी की जाती है। विभाग की शिकायत मिलते ही बरोटीवाला पुलिस ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इनसेट
इस साल 8 योजनाओं में हो चुकी है चारी
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल ने बताया कि अबरनी योजना से ढाई लाख और कोटियां योजना से एक लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। इस साल अब तक क्षेत्र की आठ योजनाओं में चोरियां हो चुकी हैं, जिससे विभाग को 12 लाख रुपये से अधिक का चूना लगा है। हर बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाती है, लेकिन अब तक एक भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। उन्होंने बताया कि अबरनी-गोयला योजना में नया सामान लगाकर जल्द बहाल करने की कोशिश की जा रही है।