फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   hospital news solan

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में डेढ़ घंटे बिजली गुल, टेस्ट के बिल न कटने से मरीज रहे परेशान

Wed, 30 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
जनरेटर बेअसर, बिल न कटने से काउंटर के बाहर मरीज इंतजार करने पर मजबूर
विज्ञापन

दूरदराज से आए बुजुर्ग मरीज फर्श पर बैठने को मजबूर

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बुधवार सुबह बिजली व्यवस्था ठप होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था मौजूद होने के बावजूद मरीजों को परेशानी हो रही है। सुबह करीब 9:30 बजे अचानक बत्ती गुल हो गई। इसके बाद फीस काउंटर पर लैब टेस्ट के बिल कटने बंद हो गए। करीब डेढ़ घंटे तक बिजली न गुल होने से काउंटर के बाहर मरीजों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है।
अस्पताल में जनरेटर तो चलाया गया लेकिन उससे फीस काउंटर का ऑनलाइन सिस्टम और इंटरनेट सर्वर चालू नहीं हो पाया। बिजली न होने और सर्वर ठप रहने से काउंटर के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लग गई। दूरदराज से आए कई बुजुर्ग मरीजों और तीमारदारों को फर्श पर बैठना पड़ रहा है। वहीं, कुछ मरीज बिना टेस्ट करवाए निजी क्लीनिकों का रुख करने पर मजबूर हो रहे हैं। अस्पताल पहुंचे मरीजों ने प्रशासन की लचर व्यवस्था पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसी आपातकालीन जगह पर बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए। अगर जनरेटर मौजूद है तो उससे फीस काउंटर का सिस्टम क्यों नहीं जोड़ा गया है।
विज्ञापन


इनसेट
बिजली बंद होने से सर्वर डाउन
बिजली जाने से इंटरनेट सर्वर ठप हो गया, जिससे बिलिंग में बाधा आ रही है। करीब सुबह 11:00 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद स्थिति सामान्य हुई और नियमित रूप से बिल काटे गए। ओपीडी पर्ची की व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही। भविष्य में मरीजों को ऐसी दिक्कत न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed