{"_id":"6abd07dabe17a964280057d8","slug":"bus-news-solan-solan-news-c-176-1-sln1013-180380-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: इंजन समेत कई जरूरी कलपुर्जे खराब, धूल फांक रहीं तीन बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: इंजन समेत कई जरूरी कलपुर्जे खराब, धूल फांक रहीं तीन बसें
विज्ञापन
नहीं मिल रहे एचआरटीसी वर्कशॉप में बसों के जरूरी पार्ट्स
एक माह पहले भेजी गई मांग का अब तक नहीं आया जवाब
तीनों बसों के रूट भी प्रभावित, लोग हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। इंजन समेत कई जरूरी कलपुर्जों की खराबी के कारण सोलन डिपो की तीन बसें वर्कशॉप पर करीब एक माह से धूल फांक रही हैं। मरम्मत के इन बसों को एचआरटीसी सोलन वर्कशॉप भेजा गया। यहां इनके पार्ट्स बदलने के लिए कहा गया। डिपो को नए पार्ट्स की मांग भेजी गई, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
इसमें एक बस का इंजन पार्ट, तो दूसरी का गेयर बॉक्स ही खराब हो गया है। वहीं एक इलेक्ट्रिक बस की बैटरी खराब पड़ी है। न तो डिपो को इलेक्ट्रिक बस की बैटरी मिल पा रही है और न ही डीजल बसों के जरूरी कलपुर्जे। डिपो के पास इतना पैसा भी नहीं है कि वह स्वयं इनकी खरीद कर सके। बसों के खराब रहने के कारण सोलन डिपो के अंदर आने वाले कई छोटे ग्रामीण रूट प्रभावित हो रहे हैं। इस कारण वहां रहने वाले गांव के लोगों के लिए आवाजाही करना भी मुश्किल हो रहा है। फिलहाल डिपो को अपनी अतिरिक्त बसों को इन रूटों पर भेजना पड़ रहा है। इससे दूसरे रूटों पर जाने के लिए बसों को देरी हो रही है। वहीं बसों की बढ़ती कमी के कारण भी सभी रूटों पर बसों को चलाना मुश्किल हो रहा है। निगम के सोलन डिपो के तहत 108 रूट आते हैं। इन पर डिपो की ओर से 110 बसें चलाई जा रही हैं।
इनसेट
तीन और बसें होंगी डिपो से कम
डिपो के तहत अभी तीन और बसें कम होने वाली हैं। इन बसों को निगम की ओर से दूसरे जिले के डिपो में भेजने की तैयारियां चल रही हैं। इससे पहले भी डिपो से 14 बसें दूसरे डिपो के लिए भेजी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
कोट
निगम को बसों के खराब पार्ट्स को बदलने के लिए मांग भेजी है। इसका अभी जवाब नहीं मिला है। कोशिश की जा रही है कि बसों के लिए जल्द नए पार्ट्स मिल सकें। इसके बाद बसों को ठीक कर रूटों पर भेजा जाएगा।
- तरसेम सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी डिपो सोलन