{"_id":"6a3be312be0d1bbce30f89e7","slug":"there-will-be-no-difficulty-in-getting-an-eye-check-up-at-the-regional-hospital-solan-news-c-176-1-sln1013-172439-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में आंखों की जांच में नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में आंखों की जांच में नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मरीजों को
आंखों की जांच में नहीं आएगी परेशानी
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा नेगी ने कार्यभार संभाला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा नेगी ने कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वे मेडिकल कॉलेज नाहन में सेवाएं दे रही थीं। डॉ. सीमा नेगी के कार्यभार संभालने के बाद अब नेत्र संबंधी बीमारियों के उपचार के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें ओपीडी के बाहर लगने वाली लंबी कतारों में अधिक समय नहीं लगाना पड़ेगा।
सोलन अस्पताल में काफी समय से केवल एक ही नेत्र रोग विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे थे। उनके अवकाश पर होने पर मरीजों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भटकना पड़ता था। अब डॉ. सीमा नेगी के आने से यह समस्या काफी हद तक कम होगी। सोलन क्षेत्रीय अस्पताल में अब चिकित्सकों की संख्या लगभग 31 हो गई है।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि अस्पताल प्रशासन हर रिक्त पद को भरने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए सरकार को समय-समय पर रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।