{"_id":"67e68ce7c2f0055cd7058954","slug":"theft-in-broad-daylight-in-irrigation-scheme-in-kenduwal-solan-news-c-176-1-ssml1040-140512-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: केंदूवाल में सिंचाई योजना में दिनदहाड़े चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: केंदूवाल में सिंचाई योजना में दिनदहाड़े चोरी
विज्ञापन
45 मीटर केबल ले उड़े चोर, मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी में अब चोरों ने सिंचाई व पेयजल योजना को ही अपना टारगेट बना रखा है। केंदूवाल में चोरों ने सिंचाई योजना की केबल दिनदहाड़े चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार केंदूवाल में स्थानीय लोगों की कमेटी ही पेयजल योजना को संचालन करती है। कमेटी का प्रधान अपने खेत में दिन के समय पानी लगा रहा था कि अचानक सप्लाई बंद हो गई। प्रधान ने पंप हाउस जाकर देखा तो चोर 45 मीटर केबल चोरी करके फरार हो गए थे। कमेटी के प्रधान ने इसकी सूचना जलशक्ति विभाग के जेई को दी। सूचना मिलते ही जेई मौके पर पहुंचे और कमेटी को इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराने को कहा। इसके पहले चोर ढेला, ठेडा, माजरू, हरायपुर, चुनड़ी व किशनपुरा में चोरियों को अंजाम दे चुके है। ढेला गांव में चोर योजना का ट्रांसफार्मर ही उठा कर ले गए थे। यह चोर गिरोह इस क्षेत्र में पिछले दो माह से लगातार सक्रिय है। विभाग ने पुलिस में मामले दर्ज करवाए हैं लेकिन अभी तक चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। उधर, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल ने बताया कि यह योजना कमेटी की ओर से चलाई जाती थी। दिन के समय ही चोर चलती लाइन से केबल काट कर ले गए। उस दौरान कमेटी का प्रधान स्वयं अपने खेत में पानी लगा रहा था। उन्होंने कमेटी को इसकी पुलिस में शिकायत कराने को कहा है।