फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The weather took a turn, with bright sunshine during the day and rain in the afternoon.

Solan News: मौसम ने ली करवट, दिन में तेज धूप, दोपहर बाद हुई बारिश

Thu, 30 Apr 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से गुठलीदार फलों के लिए नुकसान, 3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड
विज्ञापन

नकदी फसलों के लिए बारिश बनी संजीवनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में लगातार मौसम करवट ले रहा है। वीरवार को जहां दिन के समय में तेज धूप खिली रही और लोगों को फिर से गर्मी का एहसास होने लगा था, वहीं दोपहर बाद करीब 3:00 बजे अचानक मौसम बदला और आसमान में काले बादल छा गए। इस दौरान काफी देर तक रुक-रुक कर बारिश हुई। इस दौरान कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे गुठलीदार फलों के लिए नुकसान पहुंचा। इस दौरान 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हालांकि दिन के तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जहां बुधवार को दिन का तापमान 25 डिग्री तक था, वह वीरवार को बढ़कर 28 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि आगामी दो दिन तक अभी मौसम साफ रहने के आसार हैं। 3 मई से फिर से मौसम बिगड़ेगा। उधर जिले के उपरी क्षेत्रों में बारिश किसानों के लिए संजीवनी का काम कर रही है। नकदी फसलें टमाटर, शिमला मिर्च, खीरा, बैंगन, फ्रासबीन आदि के लिए बारिश की जरूरत है। इससे अब फसलों में जान पड़ गई है। वहीं लहसुन की फसल भी अब लगभग तैयार है। ऐसे में बारिश से खेत नरम पड़ जाएंगे और फसल निकालना आसान होगा। हालांकि गेहूं की फसल के लिए बारिश से कुछ नुकसान हो सकता है।




भारी बारिश और ओलावृष्टि से चायल में ठंड का प्रकोप बढ़ा

चायल(सोलन)। क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ले ली है। भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण पूरे इलाके में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम में आई इस तब्दीली से लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। बारिश और ओले गिरने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे जनजीवन भी प्रभावित हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे, जबकि बाजारों में भी आवाजाही कम देखने को मिली। किसानों और बागवानों राम दर्शन, प्रेम प्रकाश, सुरजीत, आदि ने कहा कि ओलावृष्टि से फसलों और फलदार पौधों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed