{"_id":"5710e8984f1c1b87024a6adc","slug":"the-vacnices","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी और डीएम के पदों को खत्म करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी और डीएम के पदों को खत्म करने का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 15 Apr 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससीवीटी पीटीआई बेरोजगार संघ की बैठक जिला अध्यक्ष संजीव कुमार की अध्यक्षता में मानपुरा स्थित गुग्गामाड़ी परिसर में हुई। संघ ने प्रदेश सरकार द्वारा पीईटी और डीएम (ड्राइंग मास्ट) के पदों को स्वीकृति न दिए जाने पर कड़ा एतराज जताया है।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष संजीव कुमार ने सरकार से मांग की है कि पीईटी तथा डीएम के पदों को जल्द से जल्द स्वीकृत करें। प्रदेश में 10 वर्षों से पीटीआई कोर्स करने के बाद युवाओं को सरकार की ओर से रोजगार नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
राज्य सरकार एक ओर शारीरिक शिक्षा को प्राथमिकता के आधार पर आरंभ करने की बात कह रही है वहीं दूसरी तरफ स्कूलों में पीईटी और डीएम के पदों को समाप्त किया जा रहा है। कहा कि सरकार अगर इस अधिसूचना को वापस नहीं लेती है तो संघ राजकीय सीएंडवी संघ के साथ मिलकर शिक्षा निदेशालय में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर महिंद्र सिंह, सलमान खान, उमेश कांत, सुखविंद्र सिंह, नसीब चंद, मनजीत सिंह, श्रवण कुमार, मीना ठाकुर, मंजू कौंडल, कमलेश कुमार, राजेश कुमार, हेमराज, गुलशन कुमार, ज्ञान चंद, प्रिंस और अरुण कुमार ने भाग लिया।